Box Office Collection The Paradise vs Hanuman Ansh: साउथ स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज'(The Paradise) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत की थी. लेकिन इस…

Box Office Collection The Paradise vs Hanuman Ansh: साउथ स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज'(The Paradise) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत की थी. लेकिन इसकी कमाई दूसरे दिन ही धीमी पड़ गई है. पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है. लेकिन इसके बावजूद द पैराडाइज की दूसरे दिन की कमाई 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के 50वें दिन के कलेक्शन से ज्यादा रही है. हनुमान अंश ने 50वें दिन सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया

द पैराडाइज ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन शुक्रवार को 7,049 शोज के साथ 14.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस लिहाज से दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है

हालांकि कमाई में यह गिरावट आने के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में भारत में 61.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप शानदार कमाई है. इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज से दूसरे दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो गया है. द पैराडाइज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वो 98.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी फिल्म ने महज दो दिनों में दुनिया भर से करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है

द पैराडाइज के पहले दिन और दूसरे दिन के कलेक्शन में बड़ा फर्क आया है. पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 14.90 करोड़ रुपये रहा. आपको बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी 49.3 प्रतिशत थी, जबकि दूसरे दिन यह घटकर 32.8 प्रतिशत हो गई. हालांकि दूसरे दिन की कमाई को फिल्म के पूरे प्रदर्शन के लिहाज से दखें तो 14.90 करोड़ रुपये का आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में भारत में 61.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है

View this post on Instagram A post shared by Nani (@nameisnani)

अब बात करते हैं हनुमान अंश की. इसने रिलीज के 50वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुई है. 50वें दिन 3,767 शोज के साथ 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले 49वें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसे में 50वें दिन कलेक्शन में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके बावजूद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है

इसके साथ ही हनुमान अंश का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 350 करोड़ रुपये हो चुका है. ओवरसीज में फिल्म ने 50वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 37 करोड़ रुपये हो गया है. हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 380 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर लिया है. यानी 50 दिन पूरे होने के बाद भी हनुमान अंश की कमाई का सिलसिला जारी है

View this post on Instagram A post shared by Purnima Tiwwari (@tiwari_purnima)