India in UNGA: भारत ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर आईना दिखाया. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज…
India in UNGA: भारत ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर आईना दिखाया. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत ने करारा जवाब दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी
पेटल गहलोत ने कहा, "आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं. यह घटना न्यूयॉर्क शहर और दुनिया द्वारा भयानक 9/11 आतंकवादी हमले की 25वीं बरसी मनाने के ठीक दो हफ्ते बाद हुई है. इसी को ध्यान में रखना जरूरी है क्योंकि इसका मास्टरमाइंड, ओसामा बिन लादेन, पाकिस्तानी सेना की प्रमुख अकादमी के ठीक पास रह रहा था. यही वह संस्था थी जिसके सामने आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने इतना गहरा सम्मान दिखाया. लेकिन पाकिस्तान के लोग जिसे खुद 'फॉर्म 47 सरकार' कहते हैं, उससे ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है."
#WATCH | New York | Exercising the right of reply of India on Pakistan PM Shehbaz Sharif's speech, First Secretary in India's Permanent Mission to the UN, Petal Gahlot says, "This afternoon, the General Assembly heard some bizarre remarks from the representative of Pakistan. This… pic.twitter.com/ICH056qzQB
UN में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आगे कहा, "हमने लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवीय मूल्यों के बारे में ऐसी सरकार से पाखंडपूर्ण बातें सुनीं, जिसकी राजधानी में इस समय उसी के लोगों के खिलाफ किलेबंदी की जा रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह सरकार सेना की है, सेना के द्वारा है और सेना के लिए है. उनके कठपुतली नेता आते-जाते रह सकते हैं, लेकिन हमें इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि असल में फैसले कौन लेता है. पाकिस्तान की सच्चाई उसके 27वें संशोधन और उसके असली शासक को मिली आजीवन छूट से साफ झलकती है."
#WATCH | New York | Exercising the right of reply of India on Pakistan PM Shehbaz Sharif's speech, First Secretary in India's Permanent Mission to the UN, Petal Gahlot says, "The views we heard emanate from those with a long record of bigotry and hatred. They claim to uphold… pic.twitter.com/uzavTi49vU
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर पलटवार करते हुए पेटल गहलोत ने कहा, "हमने जो बातें सुनीं, वे ऐसे लोगों की तरफ से आईं जिनका कट्टरता और नफरत का लंबा इतिहास रहा है. वे दिन में सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन असल में रात में आतंकवाद फैलाते हैं. इस सभा में धार्मिक असहिष्णुता के बारे में ऐसी सरकार ने टिप्पणी की, जिसकी बुनियाद ही ईशनिंदा (blasphemy) के कानून हैं. दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है. कोई भी खोखली और दिखावटी बात दुनिया को गुमराह नहीं कर सकती."
#WATCH | New York | First Secretary in India's Permanent Mission to the UN, Petal Gahlot says, "References were made to the Indian Union territory of Jammu and Kashmir. This is an integral and inalienable part of my country and will always remain so. But if we must talk about… pic.twitter.com/sHVeKYPrVc
उन्होंने आगे कहा, "भारत के केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया गया. यह मेरे देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा. लेकिन अगर हमें कश्मीर पर बात करनी ही है, तो आइए पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर ध्यान दें. रावलकोट के लोगों से उन बेमतलब की हत्याओं, बेरहम हिंसा और बुनियादी अधिकारों से वंचित रखे जाने के बारे में पूछिए, जिन्हें वे लंबे समय से झेल रहे हैं."






टिप्पणियाँ 0