Air India: दिल्ली से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की आशंका के कारण उसे वापस यूपी के फर्रुखाबाद से लौटना पड़ा।
Hindi News /
भारत /
Air India: दिल्ली से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की आशंका के कारण उसे वापस यूपी के फर्रुखाबाद से लौटना पड़ा
2 min read
Air India: दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI219 को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह विमान फर्रुखाबाद के ऊपर से वापस आया
जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को उड़ान के दौरान क्रू को शक हुआ कि फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस अपने बेस (दिल्ली) पर मोड़ने का निर्णय लिया गया। यह फ्लाइट यूपी के फर्रुखाबाद से वापस मुड़ गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया
दूसरी फ्लाइट से काठमांडू भेजे गए यात्री
विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सभी 150 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम हुआ, जिससे उन्हें काठमांडू भेजा गया। इस फ्लाइट ने शाम को 6.39 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और रात करीब 8.09 बजे काठमांडू में सुरक्षित रूप से लैंड हुई
सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित
फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी। इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सभी पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं
चेन्नई आ रहे विमान के इंजन में खराबी
इससे कुछ दिनों पहले कुआलालुंपुर से चेन्नई आ रही मलेशिया एयरलाइंस के विमान MH 0156 में हवा में ही दूसरे इंजन में खराबी आ गई थी। इसके बाद विमान की आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में कुल 186 यात्री सवार बताए जा रहे थे। पायलट की सूझबूझ और समय रहते सूचना देने के कारण एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई


