दिल्ली में देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में एक सात वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते…

दिल्ली में देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में एक सात वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलते यहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चौकी पर एकत्र हो गए. इस दौरान चौकी का घेराव करके नारेबाजी शुरू हो गई

लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की. हालात को देखते हुए इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. सेंट्रल जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां पर समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे स्थानीय लोग बच्ची और उसके परिजनों के साथ शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे. उनके साथ एक व्यक्ति भी था, जिसे लोगों ने कथित घटना के बाद पकड़ लिया था. स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की

रिपोर्टों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र करीब 34 साल बताई गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भी भेजे जाने की जानकारी सामने आई है

नाबालिग बच्ची से जुड़े इस मामले में पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले कानून यानी POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है. इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है. जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है

घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की और मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का भरोसा दिया

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है और उसके बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी