Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

दिल्ली में रियान्श मल्टीट्रेड की सातवीं वर्षगांठ, हजारों डायरेक्ट सेलर्स हुए शामिल

🕐 21 Sep 2026, 10:21 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
दिल्ली में रियान्श मल्टीट्रेड की सातवीं वर्षगांठ, हजारों डायरेक्ट सेलर्स हुए शामिल

रियान्श मल्टीट्रेड का कहना है कि डायरेक्ट सेलिंग के जरिए लोगों को स्वरोजगार और अपना व्यवसाय शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी काम कर रही है

महाराष्ट्र के सांगमनेर स्थित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी रियान्श मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अपनी सातवीं वर्षगांठ मनाई। सात सितंबर को आयोजित समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों डायरेक्ट सेलर्स ने हिस्सा लिया। समारोह में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मधुकर जाधव और पूजा जाधव मौजूद रहे

वहीं, आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और मालपानी ग्रुप के संजय मालपानी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कंपनी की सात साल की यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मधुकर जाधव ने कहा कि कंपनी आने वाले समय में कारोबार के विस्तार के साथ नए उत्पादों के विकास पर काम करेगी। इसके अलावा वेलनेस को लेकर भी कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने की योजना है

कंपनी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में उसका डायरेक्ट सेलर नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। कंपनी का दावा है कि अब तक 30 लाख से अधिक डायरेक्ट सेलर्स उसके नेटवर्क से जुड़ चुके हैं

डायरेक्ट सेलिंग से स्वरोजगार को बढ़ावा

रियान्श मल्टीट्रेड का कहना है कि डायरेक्ट सेलिंग के जरिए लोगों को स्वरोजगार और अपना व्यवसाय शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी काम कर रही है। कंपनी के चेयरमैन मधुकर जाधव ने कहा, “बेरोजगार लोगों के लिए उद्यमिता के अवसर पैदा करना और लोगों के स्वास्थ्य एवं वेलनेस को बढ़ावा देना हमारी कंपनी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी प्राकृतिक जीवनशैली और वेलनेस को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम कर रही है। आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों से जुड़ी गतिविधियों को और विस्तार देने की योजना है। सातवीं वर्षगांठ के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में डायरेक्ट सेलर्स दिल्ली पहुंचे। समारोह में कंपनी की सात साल की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई

कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में नए उत्पादों के विकास, कारोबार के विस्तार और वेलनेस से जुड़ी पहलों के बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा। दिल्ली में आयोजित सातवीं वर्षगांठ समारोह को कंपनी की सात साल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया गया। कंपनी ने देश के अन्य हिस्सों में भी अपने नेटवर्क और गतिविधियों के विस्तार की योजना जताई है

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें