विश्वप्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला का आयोजन इस बार देश की राजधानी दिल्ली में पहले से भी अधिक भव्य और विशाल स्तर पर किया जा रहा है। यह विशेष रामलीला 10 अक्टूबर से…

दिल्ली में होगा 'अयोध्या की रामलीला' का भव्य आयोजन...रवि किशन बनेंगे प्रभु श्रीराम, मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मेजो बनेंगी मां सीता ; जुटेंगे कई सितारे

विश्वप्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला का आयोजन इस बार देश की राजधानी दिल्ली में पहले से भी अधिक भव्य और विशाल स्तर पर किया जा रहा है। यह विशेष रामलीला 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके लिए एक बेहद शानदार मंच तैयार किया जा रहा है

मनोरंजन समाचार

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन गाथा को जीवंत करने वाली विश्वप्रसिद्ध 'अयोध्या की रामलीला' का इंतजार हर साल रामभक्तों को बेसब्री से रहता है। इस बार यह ऐतिहासिक आयोजन और भव्य रूप में देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। कला, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम से सजी इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में बेहद खास होने वाली है

मिस यूनिवर्स बनेंगी माता सीता, रवि किशन होंगे श्रीराम

इस वर्ष रामलीला के मंच पर दर्शकों को एक बिल्कुल नया और आकर्षक अंदाज़ देखने को मिलेगा। 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का प्रतिष्ठित ताज पहनने वालीं केजिया लिज मेजो माता सीता के पवित्र किरदार में नज़र आएंगी। वहीं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन प्रभु श्रीराम के अवतार में मंच पर अपनी अभिनय क्षमता का जादू बिखेरेंगे। इन दोनों को एक साथ त्रेतायुग के इन महान चरित्रों को जीते हुए देखना दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा

कब और कहां होगा यह महाआयोजन

इस भव्य रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित प्रतिष्ठित मावलंकर हॉल में किया जाएगा। आयोजकों ने इस बार त्रेतायुग के वैभव को दर्शाने के लिए विशाल एलईडी स्क्रीन, अत्याधुनिक तकनीक और बेहद खूबसूरत सेट्स का निर्माण किया है। यह डिजिटल और विजुअल तकनीक दर्शकों को सीधे रामायण काल में ले जाने का अहसास कराएगी

62 करोड़ दर्शकों का टूट सकता है रिकॉर्ड

'अयोध्या की रामलीला' के संस्थापक और अध्यक्ष सुभाष मलिक के अनुसार, पिछले सात वर्षों से अयोध्या की पावन भूमि पर इस रामलीला ने अपार सफलता हासिल की है और इसे देश-दुनिया से अथाह प्रेम मिला है। बीते साल इस आयोजन को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से लगभग 62 करोड़ दर्शकों ने देखा था। दिल्ली में हो रहे इस नए और भव्य प्रयोग से उम्मीद है कि इस बार दर्शकों की संख्या के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे

बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों का लगेगा महाकुंभ

रामायण के विभिन्न पात्रों में बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। इसलिए इस साल साल का राम लीला देखना बेहद दिलचस्प होगा।रवि किशन- भगवान श्रीरामकेजिया लिज मेजो- माता सीताअरुण बख्शी- लंकापति रावणबिंदु दारा सिंह- कुंभकर्णअवतार गिल- मेघनादपुनीत इस्सर- भगवान परशुराममनोज तिवारी- विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में