Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी सोमवार को देश के कई राज्यों में म…

Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी सोमवार को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जिसके चलते आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. आईएमडी की मानें तो सोमवार को देश के 14 राज्यों में भीषण बारिश की आशंका है

इनमें यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र का असर तेज होने से मंगलवार और बुधवार को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश; जबकि मंगलवार से शुक्रवार तक दक्षिणी ओडिशा; बुधवार से शुक्रवार तक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना; जबकि गुरुवार और शुक्रवार को विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है. जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है

Update based on 0830 hrs IST of 20th September: Low pressure area over Eastcentral Bay of Bengal and adjoining North Andaman SeaThe Low Pressure area over north Andaman Sea & adjoining Eastcentral Bay of Bengal moved west-northwestwards and lay over Eastcentral Bay of Bengal…

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. आज भी यहां दिनभर तेज धूप खिली रहेगी. हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ आंधी आने की आशंका है. वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में आज यानी सोमावार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है. जबकि पंजाब में भी आज धूप खिली रहेगी. उधर जम्मू-कश्मीर के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बारिश होने का अनुमान है. वहीं जम्मू कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है