Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

SIR: देश के इन नामचीन लोगों को इलेक्शन कमीशन का नोटिस, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से जुड़ा मामला

🕐 21 Sep 2026, 01:21 am• 2 min padho • Chugal Khor News
SIR: देश के इन नामचीन लोगों को इलेक्शन कमीशन का नोटिस, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से जुड़ा मामला

दिल्ली में जारी SIR के दौरान, मतदाता सूची में सामने आ रही विभिन्न विसंगतियों के कारण कई प्रमुख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से लेकर पूर्व आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ जैसे कई नामचीन चेहरे शामिल हैं. इलेक्शन कमीशन के अनुसार, अधिकतर मामलों में पुराने मतदाता रिकॉर्ड से वर्तमान मतदाता रिकॉर्ड की मैपिंग न होने या फिर अन्य विवरणों में अंतर मिलने के वजह से नोटिस जारी किया गया है

दिल्ली में SIR प्रक्रिया के दौरान, लगभग 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है. अधिकारियों के अनुसार, इनमें 31,63,930 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुका है. ये नोटिस चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में सामने आई अलग-अलग तार्किक विसंगतियों और पिछली SIR की मतदाता सूची से रिकॉर्ड की मैपिंग नहीं होने के मामलों में दिए जा रहे हैं

चुनाव अधिकारियों ने साफ किया है कि नोटिस मिलने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि मतदाता का नाम सीधे वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा. नोटिस का उद्देश्य है कि मतदाता संबंधित विसंगतियों के जरूरी दस्तावेज और जानकारी देकर रिकॉर्ड का सत्यापन करवा दे. सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी को भी नोटिस, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना देसाई और उनके परिवार को SIR नोटिस, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को भी नोटिस, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनके परिवार को SIR नोटिस, वजह- सिसोदिया की पत्नी के रिकॉर्ड में ‘Self Name Mismatch’, सिसोदिया के बेटे के रिकॉर्ड में ‘Parent Name Mismatch’

दिल्ली के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने मामले में साफ कहा कि नोटिस मिलने का मतलब वोटर लिस्ट से नाम कटना बिल्कुल भी नहीं है. बिना सुनवाई के और बिना उचित आदेश के किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटेगा. जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें जवाब देने और जरूरी दस्तावेज पेश करने का पूरा मौका दिया जाएगा. 29 अक्टूबर तक नोटिस के मामलों को निपटाया जाएगा. 4 नवंबर को अंतिम और फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें