अर्नब चक्रवात का असर देश भर में दिखाई देने लगा है. उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम…
अर्नब चक्रवात का असर देश भर में दिखाई देने लगा है. उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है, जिस वजह से राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं. 32 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है. शनिवार को 58 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वहीं, लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली सहित विभिन्न जिलों की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी बंद रहेंगे. कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी और बारिश से कार पलट गई है. कार में पांच लोग फंस गए हैं. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में भी करीब 36 घंटे से बारिश हो रही है. सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी की गई है
#WATCH | Jajpur, Odisha: Due to heavy rainfall in the upper catchment under the influence of Cyclone Arnab, the water level of the Baitarani River has risen above the danger mark. A 60-foot breach has reopened at the previosuly repaired breach point along the Kani River, a… pic.twitter.com/7jZjYNK2qS
इसके अलावा, बिहार के सुपौल में 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गई है. 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है. उत्तराखंड में चमोली के हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है. पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड की वजह से 300 से अधिक गाड़ियां फंस गई हैं
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड और बर्फबारी के चलते आज आदि कैलाश यात्रा के लिए परमिट जारी नहीं किए जाएंगे. जो यात्री आदि कैलाश की यात्रा पर गए हैं, उन्हें गुंजी में ही रुकने की सलाह दी गई है. वहीं, केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं, जबकि पैदल यात्रा सुचारु है. इसके अलावा, उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश के वजह से शनिवार को सात जिलों में स्कूल बंद रहेंगे
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लगातार बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है. कुम्हारी क्षेत्र में बाढ़ का पानी रिहायशी बस्तियों तक पहुंच जाने के कारण कई परिवार फंस गए थे. नगर सेना (होमगार्ड) और एसडीआरएफ (SDRF) ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले राहत और बचाव अभियान के दौरान 50 से 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है





टिप्पणियाँ 0