Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

डीसीपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण,पुराने मामलों, फ़रार आरोपियों तक ली ख़बर 

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 1 min padho • Chugal Khor News
डीसीपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण,पुराने मामलों, फ़रार आरोपियों तक ली ख़बर 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अपराध पर लगाम लगाने और थानों की हकीकत जानने के लिए डीसीपी लखनऊ उत्तरी अमित कुमार आनंद ने क्षेत्र के सैरपुर,इटौंजा व महिंगवा थानों का शनिवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। डीसीपी के पहुंचते ही थानों में मौजूद पुलिस कर्मियों में हलचल बढ़ गई। उन्होंने थानों के जरूरी रिकॉर्ड देखने के साथ पुराने मामलों की स्थिति जानी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। महिंगवा थाने में डीसीपी ने त्योहार रजिस्टर,महिला हेल्प डेस्क,बीट बुक,ऑर्डर बुक,कंप्यूटर कक्ष और जीडी समेत जरूरी रिकॉर्ड देखें

उन्होंने महिला संबंधित शिकायतों की जानकारी ली और पुलिस कर्मियों को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इटौंजा थाने में डीसीपी ने हवालात,माल खाने के साथ थाने के रिकॉर्ड और सीसीटीएनएस की जांच की,उन्होंने लंबे समय से चल रहे मामलों की जानकारी ली और उन्हें जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। सैरपुर थाने में भी डीसीपी ने थाने की व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच की

उन्होंने पुराने मामलों को लंबित रखने के बजाय समय से निपटाने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिकायतों पर समय से कार्रवाई हो और अपराध करने वाले के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह, महिंगवा प्रभारी राधेश्याम मौर्या,सैरपुर प्रभारी मनोज कोरी मौजूद रहे

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें