Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें, जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? SIR पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

🕐 25 Sep 2026, 10:35 am• 3 min padho • Chugal Khor News
चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें, जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? SIR पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, भाजपा ने LoP के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें

गुरुवार, 24 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि देश के पूरे चुनावी ढांचे से समझौता किया गया है

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि "भारत के चुनाव, लोकसभा चुनाव, 2024 के चुनाव और विधानसभा चुनाव, इन सबमें धांधली हो रही है।" इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग में मतभेद का भी आरोप लगाया। LoP के सभी आरोपों को बीजेपी ने खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें। बीजेपी ने कहा राहुल जिस रिपोर्ट का जिक्र कर रहे हैं उसका आधार क्या है

चुनाव आयोग में मतभेद का लगाया आरोप

गुरुवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गांधी गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट हवाला देते हुए कहा कि दो मौजूदा चुनाव आयुक्तों-सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी-ने 10 महीनों के दौरान प्रक्रियाओं, डेटाबेस में बदलाव और वोटर लिस्ट के चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर कम से कम 14 बार औपचारिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराई थीं, लेकिन कुछ नहीं किया गया।'

लोकतंत्र पर इस प्रकार का आक्रमण पहले कभी नहीं हुआ-राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा 'देश एक नई जगह पहुंच गया है। हमारे इतिहास में लोकतंत्र पर इस प्रकार का आक्रमण पहले कभी नहीं हुआ है। 2024 का चुनाव फेक था और विधानसभा के चुनाव भी फेक थे। देश इस जगह कभी नहीं पहुंचा है, जो कानून पास किए गए हैं वे सभी अवैध हैं और जो लोग हमारी संस्थाओं को चला रहे हैं वे भी अवैध हैं। ज्ञानेश कुमार के 2 जूनियर्स ने बहुत अच्छा काम किया है।'

चुनाव आयोग में मतभेद के सबूत राहुल दें,-सुधांशु त्रिवेदी

राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कुछ ही समय पहले राहुल गांधी ने आपके सामने एक बार फिर एक PPT का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं 50 वर्षों से राजनीति समझ रहा हूं मगर उनकी खुद की उम्र 56 वर्ष ही है, बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है, बिहार में 1990 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है, राहुल गांधी को इसकी जानकारी ही नहीं है।'

आगे उन्होंने कहा 'जब से पारदर्शी चुनाव हो गए हैं, CCTV कैमरे आए हैं और स्वतंत्र मीडिया आया है तभी से इनके लाले पड़ गए हैं सत्ता में आने के लिए, राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी का ज्ञान शून्य है। चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, अगर सबूत है तो राहुल गांधी को देना चाहिए

ये भी पढ़ें: 'ज्ञानेश कुमार पर चले मुकदमा', CEC के खिलाफ महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराई शिकायत, वोटर लिस्ट में हेरफेर का लगाया आरोप

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें