चुनाव आयोग बुधवार को दिनभर सुर्ख़ियों में बना रहा. एक ओर जहां एक अंग्रेज़ी अख़बार की खोजी रिपोर्टिंग ने उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. वहीं दिन में सुप्री…
केंद्रीय चुनाव आयोग और उसके चुनाव आयुक्तों की चर्चा बुधवार को सुर्ख़ियों में रही
इसकी दो वजहें थीं- पहली अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट, और दूसरी- चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट का एक फ़ैसला
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने बीते कुछ महीनों के दौरान कई मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई थी
वहीं सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने साल 2023 में लाए गए मोदी सरकार के क़ानून को एक बड़ी बेंच को भेजने को लेकर केंद्र सरकार की याचिका पर बंटा हुआ फ़ैसला सुनाया
साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने संसद से क़ानून बनने तक चुनाव आयोग में नियुक्तियों को लेकर प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की एक कमिटी का गठन किया था
इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) अधिनियम, 2023 बनाया था
इसके तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति में प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री की ओर से नामिक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं
वर्तमान तीनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मोदी सरकार के कार्यकाल में 2023 के क़ानून के तहत हुई थी. नियुक्ति के लिए चयन समिति में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे
तुर्की और मुस्लिम देशों के समूह के कश्मीर को लेकर दिए बयान का क्या है मतलब
सरकार ने इस रविवार सरकारी बैंक खोलने का फ़ैसला किया, ये है वजह
'रूसी इसे मार गिराने की कोशिश करेंगे': जब अफ़ग़ान पायलट विमान लेकर पहुँचा पाकिस्तान
एसआईआर पर चुनाव आयुक्तों की असहमति के दावे से सियासी हंगामा, विपक्ष ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा
मार्च 2024 में जब सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था, तब समिति में विपक्ष के सदस्य कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने नियुक्ति प्रक्रिया पर अपनी असहमति दर्ज की थी
फ़रवरी 2025 में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी असहमति दर्ज की थी
चुनाव आयोग के भीतर के ऐसे चार मामले, जब उसकी विश्वसनीयता पर उठे गंभीर सवाल5 घंटे पहले
एसआईआर पर चुनाव आयुक्तों की असहमति के दावे से सियासी हंगामा, विपक्ष ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा 7 घंटे पहले
सुप्रीम कोर्ट ने क्या फ़ैसला सुनाया
2023 में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए इसी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं
केंद्र सरकार की मांग थी कि इन याचिकाओं को एक बड़ी बेंच को भेजा जाए
इस मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने बंटा हुआ फ़ैसला दिया
जस्टिस दीपंकार दत्ता ने जहां केंद्र सरकार की मांग ख़ारिज कर दी वहीं जस्टिस शर्मा का कहना था कि इसमें क़ानून को लेकर अहम सवाल शामिल हैं जिस पर एक बड़ी बेंच को फ़ैसला करना चाहिए
क़ानूनी मामलों को कवर करने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक़, बंटी हुई राय को देखते हुए, बेंच ने आदेश दिया कि इस मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाए ताकि वे विचार कर सकें कि क्या इस मुद्दे पर फ़ैसले लेने के लिए एक संविधान पीठ का गठन किया जाना चाहिए
जस्टिस संजय अग्रवाल के शपथ लेने के बाद क्या राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहा विवाद ख़त्म हो पाएगा?8 सितंबर 2026
सीजेपी एफ़आईआर रद्द न होने से नाराज़, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी क्या करेगी?18 अगस्त 2026
जस्टिस दीपांकर दत्ता ने क्या कहा
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
बार एंड बेंच के मुताबिक़, जस्टिस दत्ता ने कहा, "हमने इन याचिकाओं को पांच दिन से ज़्यादा सुना, एक सुर में बोलने से संस्थागत एकजुटता की आवाज़ को बल मिलता है. बदकिस्मती से, हमारी राय बंटी हुई है. यह संवैधानिक स्कीम का एक बुनियादी सिद्धांत है कि शासक क़ानून से बंधे होते हैं, उससे ऊपर नहीं."
जस्टिस दत्ता ने कहा, "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र केंद्रीय चुनाव आयोग पर निर्भर करते हैं. केंद्रीय चुनाव आयोग का स्वतंत्र होना ही काफी नहीं है, उसे स्वतंत्र दिखना भी चाहिए."
उन्होंने कहा कि चयन समिति में प्रधानमंत्री द्वारा नामित किए गए मंत्री से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वो अपने नामित करने वाले (प्रधानमंत्री) की बात न माने, क्योंकि सामूहिक ज़िम्मेदारी का सिद्धांत उन्हें प्रधानमंत्री का विरोध करने से रोकेगा
जस्टिस दत्ता ने कहा, "यह उम्मीद करना बहुत दूर की कौड़ी है कि कैबिनेट का कोई मंत्री अपने नेता या सरकार से अलग राय रखेगा. कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने से वह स्वतंत्र संतुलन नहीं बन पाता जो एक निष्पक्ष चयनकर्ता बना सकता था."
क़ानूनी मामलों को कवर करने वाली एक अन्य वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक़, जस्टिस दत्ता ने यह सवाल उठाया कि क्या चयन समिति में कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने से कार्यपालिका के सामने कोई स्वतंत्र संतुलन बन पाता है
जस्टिस दत्ता ने कहा, "ऐसे हालात में स्वतंत्र संतुलन एक निष्पक्ष चयनकर्ता बना सकता था. कैबिनेट मंत्री तो बस अपने नेता की बात ही दोहराएंगे. नतीजतन, सिलेक्शन कमिटी में विपक्ष के नेता की मौजूदगी का मकसद पूरा नहीं हो पाता और उनकी भूमिका बस दिखावे की रह जाती है."
मनन मिश्रा के नालसार मामले पर 'दख़ल' से सीजेआई सूर्यकांत नाराज़, क्या कहा?14 अगस्त 2026
बार काउंसिल ने नालसार के 2026 बैच पर फ़ैसला बदला, पहले एनरोलमेंट पर लगाई थी रोक13 अगस्त 2026
जस्टिस शर्मा की क्या थी राय
वहीं जस्टिस दत्ता के उलट जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की राय रही. जस्टिस शर्मा ने कहा कि चूंकि संविधान की व्याख्या से जुड़ा एक अहम सवाल उठा है, इसलिए संविधान के आर्टिकल 145(3) के तहत एक संविधान पीठ को ही इस मामले पर आधिकारिक तौर पर फैसला करना होगा
भले ही इस बात पर मतभेद था कि मामले की सुनवाई संविधान पीठ द्वारा की जानी चाहिए या नहीं, लेकिन दो जजों की बेंच ने आखिरकार निर्देश दिया कि देरी से बचने के लिए मामले को मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाए ताकि वे संविधान पीठ का गठन कर सकें
बेंच ने अपने सर्वसम्मत आदेश में कहा, "दो में से कौन सी राय सही है, इस पर तीन जजों की बेंच का कोई फ़ैसला बहुत काम का नहीं होगा और इससे सिर्फ़ उन अहम मुद्दों पर फ़ैसले में देरी होगी जो उठाए गए हैं."
इस मामले की सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि साल 2023 के फ़ैसले में सुप्रीम कोर्ट ने केवल क़ानूनी कमी को पूरा किया था
उन्होंने कहा कि एक बार क़ानून बन जाने के बाद, अस्थायी न्यायिक फ़ैसले के बजाय विधायी समझ को प्राथमिकता मिलनी चाहिए
जस्टिस वर्मा के ख़िलाफ़ आरोप साबित, कैश बरामदगी की जांच करने वाली लोकसभा समिति की रिपोर्ट12 अगस्त 2026
इस लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट जस्टिस सूर्यकांत को क्यों नहीं बुलाना चाहते दीक्षांत समारोह में10 अगस्त 2026
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर हंगामा
अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने बीते कुछ महीनों के दौरान कई मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई है
इस रिपोर्ट के बाद राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया और विपक्ष के नेताओं ने सरकार और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कदमों को लेकर '10 महीने में 14 बार आपत्ति' दर्ज कराई
रिपोर्ट के मुताबिक़, "ये आपत्तियां चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने, खुद को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने को लेकर दर्ज कराईं और 'अनधिकृत, गैरकानूनी' कदमों पर सवाल उठाए."
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, जून 2025 में बिहार में शुरू हुई थी लेकिन अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं
हालांकि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं उन्हें इसके ख़िलाफ़ अपील करके अपना जवाब देने का विकल्प दिया गया है. चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्षी दल पहले से सवाल उठाते रहे हैं





टिप्पणियाँ 0