उत्तर प्रदेश,बिहार समेत 8 राज्यों में शनिवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। यूपी-बिहार में भी चक्रवात 'अर्नब' ने जमकर तबाही मचाई। जानें IMD ने अपने त…
चक्रवात 'अर्नब' का तांडव, UP में 48 घंटे में 15 की गई जान, बिहार-झारखंड में भी भारी तबाही, 14 राज्यों में उफान पर नदियां; जानें IMD का ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश,बिहार समेत 8 राज्यों में शनिवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। यूपी-बिहार में भी चक्रवात 'अर्नब' ने जमकर तबाही मचाई। जानें IMD ने अपने ताजा अपडेट में क्या बताया है
भारत
'अर्नब चक्रवात' का असर उत्तर प्रदेश,बिहार समेत 8 राज्यों में आज भी देखने को मिला। इन राज्यों भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में पिछले करीब 48 घंटे से जारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते हुए अलग-अलग हादसों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 117 जर्जर व कच्चे मकान गिर गए। वहीं, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ नें बारिश से भारी तबाही हुई है। 14 राज्यों में नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अर्नब’ अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका असर शनिवार को भी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आठ राज्यों में साफ दिख रहा है। इन राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, खासकर पूर्वांचल और वाराणसी सहित कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई शहरों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली
UP में 48 घंटे में 15 की गई जान
यूपी राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश ने बताया कि प्रदेश में पिछले 48 घंटों में खराब मौसम के कारण 15 लोगों की मौत हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामान्य से 19 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है। कानपुर नगर में 160 गुणा तथा कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में 130 गुणा अधिक बारिश दर्ज की गई
बिहार-झारखंड में भी भारी तबाही
बिहार और झारखंड में भी कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। इन राज्यों में बारिश से भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ है कि बारिश से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। इन राज्यों में नदियां उफान पर है। तो लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में सड़कों जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है
छत्तीसगढ़ में तूफान का सबसे ज्यादा असर
चक्रवात का सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। बस्तर में पांच दिनों से लगातार बारिश ने शहर से लेकर गांव तक की तस्वीर बदल दी है। छोटे-बड़े नदी-नाले से लेकर प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में लोग अपना घर और सामान छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं। बस्तर में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है
IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में आगे और बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से फसलें भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं






टिप्पणियाँ 0