Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

चेयरमैन ने पटका पहनाकर कांवड़ियों को किया रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बरखेड़ापायनियर संवाददाता

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 1 min padho • Chugal Khor News
चेयरमैन ने पटका पहनाकर कांवड़ियों को किया रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बरखेड़ापायनियर संवाददाता

पीलीभीत ।सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार के अवसर पर बरखेड़ा नगर पंचायत से कछला घाट गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त कांवड़ियों का नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पटका पहनाकर और मंगल तिलक लगाकर सम्मान किया। इस दौरान नगर का माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हो उठा

नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात और वार्ड नंबर दो से कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए शिवभक्तों के बीच पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और नारियल फोड़कर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ कराया

इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने शिवभक्तों को कछला घाट तक सुरक्षित पहुंचने और पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल वापस लौटने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा की भावना का प्रतीक है। सभी शिवभक्त अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ यात्रा पूरी करें तथा भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करें

पटका पहनाकर सम्मानित किए जाने से कांवड़ियों में भी खासा उत्साह नजर आया। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव, बोल बम और जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कछला घाट के लिए प्रस्थान किया। नगरवासियों ने भी जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की

सावन के दूसरे सोमवार के लिए निकली कांवड़ यात्रा से पूरा बरखेड़ा शिवमय नजर आया। भक्ति और आस्था के इस माहौल में हर कदम कछला की ओर और हर जुबां पर भोलेनाथ का नाम गूंजता रहा

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें