IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपना नया हेड कोच मिल गया है। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान सीएसके का मुख्य कोच बनाया गया है।
Hindi News /
खेल समाचार /
IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपना नया हेड कोच मिल गया है। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान सीएसके का मुख्य कोच बनाया गया है
खेल समाचार
2 min read
IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा ऐलान किया है। सोमवार, 21 सितंबर को सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि टीम के लिए नए हेड कोच का चुनाव कर लिया गया। चेन्नई ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को सीजन 2027 के लिए मुख्य कोच बनाया है। चेन्नई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया ‘बाएं हाथ का जलवा! चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर ज़हीर खान का स्वागत है!’
स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान
पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) विनर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनुभवी पेसर ज़हीर खान को IPL 2027 के लिए टीम का हेड कोच बनाया है।प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस अनुभवी सीमर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है, जो 16 साल से इस रोल में थे और उन्होंने पांच IPL टाइटल दिलाने में मदद की थी
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे
खान हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे, लेकिन 2025 में दोनों अलग हो गए। इससे पहले, वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस सेटअप का हिस्सा थे। हालांकि, CSK की भूमिका हेड कोच के तौर पर उनका पहला कार्यकाल होगा। IPL में ज़हीर ने 100 मैच खेले हैं और रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग की भूमिका निभाई है
जहरी खान का करियर
भारत के सफल वर्ल्ड कप 2011 कैंपेन का अहम हिस्सा रहे ज़हीर के पास सभी फॉर्मेट में बहुत ज़्यादा अनुभव है, उन्होंने अपने 14 साल के करियर में भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 ODI और 17 T20I खेले हैं
जहरी खान ने खुशी जाहीर की
CSK का हेड कोच बनाए जाने के बाद जाहीर खान ने कहा 'IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर CSK का सामना किया है और मैचों का पूरा मज़ा लिया है। चेपॉक में सुपरफैन्स ने जो माहौल बनाया है, वह इसे और भी खास बनाता है। मैं इतने शानदार इतिहास वाली इस लेगेसी फ्रेंचाइजी में शामिल होने का इंतज़ार नहीं कर सकता।"
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, खेल मंत्री ने दी बधाई






टिप्पणियाँ 0