Breaking News Today Live Updates: चीन में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.5 तीव्रता से कांपी धरती

Breaking News Today Live Updates: आज 20 सितंबर 2026 और दिन रविवार है. गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 'महालक्ष्मी ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स' का शिलान्यास करेंगे. वहीं बीजेपी आईटी सेल आज जेन-जी (Gen Z) पर केंद्रित एक विशेष कार्यशाला का आयोजन करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय नितिन नबीन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज कानपुर के बगाही ईदगाह मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे
वहीं केंद्र सरकार के ‘माई भारत’ मंच के तहत देश के 1,067 स्थानों पर आज नशा मुक्त युवा अभियान के लिए राष्ट्रव्यापी युवा लामबंदी और संकल्प समारोह का आयोजन होगा. जबकि दिल्ली बीजेपी आज आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी. वहीं यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की आज लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक होगी. वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा में आज राष्ट्रीय लोक दल भव्य 'सामाजिक समरसता सम्मेलन' का आयोजन करेगी.ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम-@newsnationtvफेसबुक-@NewsNationChannelयूट्यूब-@NewsNationTV
Sep 20, 2026 11:19 ISTBreaking News Today Live Updates: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' में हुए शामिलराजस्थान के जोधपुर में इनदिनों भारतीय वायु सेना और जापान की वायु सेना एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026 के तहत युद्धाभ्यास कर रही हैं. रविवार को भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल ताकेहिरो मोरीता, जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' में शामिल हुए. 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच एक द्विपक्षीय एयर डिफेंस एक्सरसाइज है, जो 9 सितंबर से 22 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर हो रही है.#WATCH | Rajasthan: Indian Air Force chief Air Chief Marshal Amar Preet Singh and Japan Air Self-Defense Force (JASDF) Chief of Staff, General Takehiro Morita, attend Exercise Veer Guardian 2026 at Air Force Station Jodhpur.Exercise Veer Guardian 2026 is a bilateral air defense… pic.twitter.com/yn3kU3IcQt — ANI (@ANI) September 20, 2026
Breaking News Today Live Updates: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' में हुए शामिल
राजस्थान के जोधपुर में इनदिनों भारतीय वायु सेना और जापान की वायु सेना एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026 के तहत युद्धाभ्यास कर रही हैं. रविवार को भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल ताकेहिरो मोरीता, जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' में शामिल हुए. 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच एक द्विपक्षीय एयर डिफेंस एक्सरसाइज है, जो 9 सितंबर से 22 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर हो रही है
#WATCH | Rajasthan: Indian Air Force chief Air Chief Marshal Amar Preet Singh and Japan Air Self-Defense Force (JASDF) Chief of Staff, General Takehiro Morita, attend Exercise Veer Guardian 2026 at Air Force Station Jodhpur.Exercise Veer Guardian 2026 is a bilateral air defense… pic.twitter.com/yn3kU3IcQt
Sep 20, 2026 11:16 ISTBreaking News Today Live Updates: चीन में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.5 तीव्रता से कांपी धरतीपड़ोसी देश चीन में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोग बुरी तरह से सहम गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, चीन में रविवार सुबह 9.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई. इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीच 96 किमी की गहराई में था.EQ of M: 4.5, On: 20/09/2026 09:09:35 IST, Lat: 32.908 N, Long: 95.672 E, Depth: 96 Km, Location: China. For more information Download the BhooKamp App — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 20, 2026
पड़ोसी देश चीन में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोग बुरी तरह से सहम गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, चीन में रविवार सुबह 9.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई. इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीच 96 किमी की गहराई में था
EQ of M: 4.5, On: 20/09/2026 09:09:35 IST, Lat: 32.908 N, Long: 95.672 E, Depth: 96 Km, Location: China. For more information Download the BhooKamp App
Sep 20, 2026 09:43 ISTBreaking News Today Live Updates: नरेला में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जानराजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद भी जान दे दी. पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने शनिवार (19 सितंबर, 2026) को नरेला में अपने दूसरी मंजिल के फ़्लैट में कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति-पत्नी एक ही कमरे में मृत पाए गए
Breaking News Today Live Updates: नरेला में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान
राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद भी जान दे दी. पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने शनिवार (19 सितंबर, 2026) को नरेला में अपने दूसरी मंजिल के फ़्लैट में कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति-पत्नी एक ही कमरे में मृत पाए गए
Sep 20, 2026 09:10 ISTBreaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में झमाझम बारिश, राजधानी कोलकाता में भी बरस रहे बदरापश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सुबह से भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी कोलकाता में भी बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. सुबह से भी पूरे शहर में भारी बारिश हो रही है
Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में झमाझम बारिश, राजधानी कोलकाता में भी बरस रहे बदरा
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सुबह से भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी कोलकाता में भी बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. सुबह से भी पूरे शहर में भारी बारिश हो रही है
Sep 20, 2026 08:13 ISTBreaking News Today Live Updates: एनआईए का वॉन्टेड बृजेश गंझू मुठभेड़ के दौरान वाराणसी में ढेर, 30 लाख का था इनामीएनआईए का वॉन्टेड घोषित बृजेश गंझू उर्फ पोला सिंह एक मुठभेड़ के दौरान वाराणसी में ढेर हो गया. इस बात की जानकारी झारखंड के IG ऑपरेशन्स और झारखंड पुलिस के प्रवक्तानरेंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बृजेश गंझू, उर्फ गोपाल सिंह वाराणी में मारा गया. उन्होंने कहा कि बृजेश गंझू पर 30 लाख रुपये का इनाम था। वह झारखंड में प्रतिबंधित संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमिटी' (TPC) का प्रमुख था. NIA ने उसे कई मामलों में वॉन्टेड घोषित किया था.Jharkhand | We have received information from IG STF that Brijesh Ganjhu, alias Gopal Singh, was neutralized in an encounter in Varanasi this morning: Narendra Singh, IG Operations and Jharkhand Police SpokespersonBrijesh Ganjhu carried a reward of Rs 30 lakh on his head. He… — ANI (@ANI) September 20, 2026
Breaking News Today Live Updates: एनआईए का वॉन्टेड बृजेश गंझू मुठभेड़ के दौरान वाराणसी में ढेर, 30 लाख का था इनामी
एनआईए का वॉन्टेड घोषित बृजेश गंझू उर्फ पोला सिंह एक मुठभेड़ के दौरान वाराणसी में ढेर हो गया. इस बात की जानकारी झारखंड के IG ऑपरेशन्स और झारखंड पुलिस के प्रवक्तानरेंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बृजेश गंझू, उर्फ गोपाल सिंह वाराणी में मारा गया. उन्होंने कहा कि बृजेश गंझू पर 30 लाख रुपये का इनाम था। वह झारखंड में प्रतिबंधित संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमिटी' (TPC) का प्रमुख था. NIA ने उसे कई मामलों में वॉन्टेड घोषित किया था
Jharkhand | We have received information from IG STF that Brijesh Ganjhu, alias Gopal Singh, was neutralized in an encounter in Varanasi this morning: Narendra Singh, IG Operations and Jharkhand Police SpokespersonBrijesh Ganjhu carried a reward of Rs 30 lakh on his head. He…
Sep 20, 2026 07:27 ISTBreaking News Today Live Updates: अजमेर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, पानी में सल्फास पीकर दी जानराजस्थान के अजमेर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, एक परिवार के तीन सदस्यों- अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंदिरा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) ने कथित तौर पर पानी में सल्फास मिलाकर पीने से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के CI ओमप्रकाश मीणा ने बताया, "यह घटना कल आदर्श नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई, जहां जहर पीने के बाद अशोक शर्मा को उनकी पत्नी और बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है."
Breaking News Today Live Updates: अजमेर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, पानी में सल्फास पीकर दी जान
राजस्थान के अजमेर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, एक परिवार के तीन सदस्यों- अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंदिरा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) ने कथित तौर पर पानी में सल्फास मिलाकर पीने से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के CI ओमप्रकाश मीणा ने बताया, "यह घटना कल आदर्श नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई, जहां जहर पीने के बाद अशोक शर्मा को उनकी पत्नी और बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है."
Sep 20, 2026 06:49 ISTBreaking News Today Live Updates: म्यांमार में सुबह-सुबह आया भूकंप, इतनी तीव्रता से कांपी धरीदुनिया भर के देशों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. रविवार यानी आज तड़ते पड़ोसी देश म्यामांर में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, म्यामांर में रविवार तड़के 3.54 बजे भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.EQ of M: 3.4, On: 20/09/2026 03:54:22 IST, Lat: 21.476 N, Long: 94.506 E, Depth: 144 Km, Location: Myanmar. For more information Download the BhooKamp App — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 19, 2026
Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में सुबह-सुबह आया भूकंप, इतनी तीव्रता से कांपी धरी
दुनिया भर के देशों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. रविवार यानी आज तड़ते पड़ोसी देश म्यामांर में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, म्यामांर में रविवार तड़के 3.54 बजे भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है
EQ of M: 3.4, On: 20/09/2026 03:54:22 IST, Lat: 21.476 N, Long: 94.506 E, Depth: 144 Km, Location: Myanmar. For more information Download the BhooKamp App
स्रोत: NewsNationTV
