Breaking News Today Live Updates: आज 30 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय बैठक (चिंतन शिविर 2.0) की शुरुआत होगी. जिसकी अध्य…
Breaking News Today Live Updates: आज 30 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय बैठक (चिंतन शिविर 2.0) की शुरुआत होगी. जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. इस बैठक में सरकार के आगामी एक्शन प्लान और नीतिगत प्रस्तावों पर गहन चर्चा होगी. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के जालंधर में बीजेपी की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के समापन समारोह और विशाल महारैली को संबोधित करेंगे. वहीं दूसरी ओर सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. जबकि झारखंड में मतदाता सूची से नाम हटाने पर दावे-आपत्ति की समयसीमा आज खत्म होगी. वहीं नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम-@newsnationtvफेसबुक-@NewsNationChannelयूट्यूब-@NewsNationTV
Sep 30, 2026 08:23 ISTBreaking News Today Live Updates: पुरी के श्रीमंदिर में मंगला अलाती के दौरान भक्तों की उमड़ी भीड़, पतितपाबन के किए दर्शनओडिशा के पुरी में बुधवार सुबह श्रीमंदिर में मंगला अलाती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में पतितपाबन के दर्शन किए
ओडिशा के पुरी में बुधवार सुबह श्रीमंदिर में मंगला अलाती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में पतितपाबन के दर्शन किए
Sep 30, 2026 07:08 ISTBreaking News Today Live Updates: असम के गोलपारा में सुबह-सुबह आया भूकंप, 2.8 की तीव्रता से कांपी धरतीपूर्वोत्तर के राज्य असम में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. बुधवार सुबह असम के गोलपारा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई. ये भूकंप बुधवार सुबह 5.49 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई था. इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.EQ of M: 2.8, On: 30/09/2026 05:49:37 IST, Lat: 26.070 N, Long: 90.531 E, Depth: 10 Km, Location: Goalpara, Assam. For more information Download the BhooKamp App — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 30, 2026
Breaking News Today Live Updates: असम के गोलपारा में सुबह-सुबह आया भूकंप, 2.8 की तीव्रता से कांपी धरती
पूर्वोत्तर के राज्य असम में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. बुधवार सुबह असम के गोलपारा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई. ये भूकंप बुधवार सुबह 5.49 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई था. इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है
EQ of M: 2.8, On: 30/09/2026 05:49:37 IST, Lat: 26.070 N, Long: 90.531 E, Depth: 10 Km, Location: Goalpara, Assam. For more information Download the BhooKamp App
Sep 30, 2026 06:42 ISTBreaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी तीव्रता से कांपी धरतीअफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, अफगानिस्तान में बुधवार तड़के 4.00 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 135 किमी गहराई में आया.EQ of M: 3.6, On: 30/09/2026 04:00:26 IST, Lat: 36.332 N, Long: 71.095 E, Depth: 135 Km, Location: Afghanistan. For more information Download the BhooKamp App — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 29, 2026
Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी तीव्रता से कांपी धरती
अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, अफगानिस्तान में बुधवार तड़के 4.00 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 135 किमी गहराई में आया
EQ of M: 3.6, On: 30/09/2026 04:00:26 IST, Lat: 36.332 N, Long: 71.095 E, Depth: 135 Km, Location: Afghanistan. For more information Download the BhooKamp App



टिप्पणियाँ 0