Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

BREAKING: रूस के अमूर में दर्दनाक हादसा,टेकऑफ करते ही सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; 6 लोगों की मौत

🕐 29 Sep 2026, 08:11 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
BREAKING: रूस के अमूर में दर्दनाक हादसा,टेकऑफ करते ही सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; 6 लोगों की मौत

रूस के अमूर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब रूसी सेना का टुपोलेव Tu-154 सैन्य विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रास्नोयारोवो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस विमान में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार की मौके पर ही जान चली गई और दो अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

रूस के सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक सैन्य विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स' ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से पुष्टि की है कि इस भीषण हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है

क्रास्नोयारोवो के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना अमूर क्षेत्र के क्रास्नोयारोवो गांव के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में कुल सात लोग सवार थे। जमीन से टकराते ही विमान के ईंधन टैंकों में एक ज़ोरदार धमाका हुआ, जिससे मलबे में भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं

हादसे का शिकार हुआ सोवियत दौर का Tu-154

दुर्घटनाग्रस्त विमान टुपोलेव Tu-154 (Tupolev Tu-154) था, जो सोवियत दौर का तीन इंजन वाला एक प्रमुख जेट विमान है। 1968 में अपनी पहली उड़ान भरने वाला यह विमान 1970 के दशक की शुरुआत से नागरिक उड़ानों के लिए सेवा में आया था। मजबूत लैंडिंग गियर और बेहद कम सुविधाओं वाले हवाई अड्डों से भी आसानी से उड़ान भरने की क्षमता के कारण इसे रूस के दुर्गम इलाकों के लिए आदर्श माना जाता था। इसके 1,000 से अधिक मॉडल तैयार किए गए थे

सेना और सरकार में सीमित इस्तेमाल

हालांकि अब व्यावसायिक उड़ानों में Tu-154 का इस्तेमाल लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन रूस का रक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियां कर्मचारियों व अधिकारियों के परिवहन के लिए इसके विशेष संस्करणों का उपयोग करती हैं। रूसी सेना की '223वीं फ्लाइट स्क्वाड्रन' भी खास परिवहन मिशनों के लिए इसका संचालन करती रही है

हादसों से भरा रहा है Tu-154 का इतिहास

यह पहली बार नहीं है जब Tu-154 किसी बड़े हादसे का शिकार हुआ हो। इसका इतिहास कई दर्दनाक सैन्य विमान दुर्घटनाओं से जुड़ा रहा है। इससे पहले दिसंबर 2016 में भी रूसी रक्षा मंत्रालय का एक Tu-154 सोची से उड़ान भरने के तुरंत बाद काला सागर में समा गया था। सीरिया जा रहे उस विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत हो गई थी

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें