भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है
भारत
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी
यूपी की बात करें तो बीजेपी ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है
बिहार में बीजेपी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
वहीं बीजेपी ने बिहार की चार सीटों में पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026
पटना शिक्षक - नवल किशोर यादव
कोसी स्नातक - डॉ. एन.के. यादव
दरभंगा स्नातक - सर्वेश कुमार
तिरहुत शिक्षक - नरेंद्र प्रसाद सिंह
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026
वाराणसी स्नातक - केदार नाथ सिंह
मेरठ स्नातक - दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक - अशोक कुमार राठौर
वाराणसी शिक्षक - डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक - इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक - ध्रुव त्रिपाठी
बिहार की लिस्ट पर नजर डालें तो इनमें से नवल किशोर यादव, एनके यादव और सर्वेश कुमार मौजूदा एमएलसी हैं। आठ सीटों में चार शिक्षक निर्वाचन और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हैं। एनडीए में जेडीयू और बीजेपी की ओर से चार-चार सीटों पर कैंडिडेट उतारे गए हैं





टिप्पणियाँ 0