IIT Bombay Student Suicide: मुंबई स्थित आईआईटी बॉम्बे के छात्र साबिल वाकोडे की मौत की जांच में CCTV फुटेज एक अहम सबूत के तौर पर सामने आया है. बता दें कि आईआईटी…

IIT Bombay Student Suicide: मुंबई स्थित आईआईटी बॉम्बे के छात्र साबिल वाकोडे की मौत की जांच में CCTV फुटेज एक अहम सबूत के तौर पर सामने आया है. बता दें कि आईआईटी बॉम्बे में बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल ने कथित तौर पर परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी (ChatGPT) का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी. इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. ऐसे में क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर हॉस्टल तक के इलाके के फुटेज की जांच कर रही है

सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर 12:30 बजे से 12:45 बजे के बीच परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों ने साहिल की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया. परीक्षा खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले, साहिल को झुककर अपनी जेब में झांकते हुए देखा गया. इसके बाद, फुटेज में एक प्रोफेसर को उससे पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है

बाद में प्रोफेसर उसे दूसरे स्टूडेंट्स से दूर एक तरफ ले जाते नजर आ रहे हैं. सूत्रों ने आगे बताया कि परीक्षा हॉल से निकलने के बाद साहिल को कैंपस में घूमते हुए देखा गया. बाद में उसे दोपहर करीब 1:25 बजे अपने हॉस्टल के कमरे में जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया

सूत्रों ने कहा, "उसके बाद साहिल वाकोडे अपने कमरे से बाहर नहीं निकला. बाद में उसकी मौत की खबर सामने आई. क्राइम ब्रांच अब परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल के CCTV फुटेज को मिलाकर घटनाओं के पूरे क्रम को समझने की कोशिश कर रही है."

IIT बॉम्बे के 22 साल के छात्र की कथित आत्महत्या की जांच संभाल रही क्राइम ब्रांच, इस बड़े संस्थान के एक प्रोफेसर और अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है. रविवार को अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. उधर छात्र साहिल वाकोडे के परिवार ने आरोप लगाया है कि मौत से पहले उन्हें संस्थान में परेशान किया गया और जाति के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ा; इन आरोपों के बाद IIT बॉम्बे कैंपस में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है