IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के मामले में अब एक CCTV क्लिप सामने आने की जानकारी है. दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज 18 सितंबर को IIT बॉम्बे के एग्जाम…
IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के मामले में अब एक CCTV क्लिप सामने आने की जानकारी है. दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज 18 सितंबर को IIT बॉम्बे के एग्जाम रूम का है. फुटेज में साहिल वाकोड़े परीक्षा देते हुए दिखाई दे रहा है. दावा है कि परीक्षा खत्म होने से करीब 20 मिनट पहले का यह CCTV फुटेज है. सामने आए CCTV क्लिप में एक छात्र सबसे आगे की बेंच पर बैठा दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान साहिल वाकोड़े के तौर पर की जा रही है
वीडियो में साहिल ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और वह अपनी सीट पर बैठकर परीक्षा देता दिखाई दे रहा है. इसी दौरान एक शिक्षक साहिल के पास आकर रुकते हैं और उससे कुछ सवाल करते हुए दिखाई देते हैं. CCTV फुटेज के मुताबिक, शिक्षक और साहिल के बीच कुछ देर बातचीत होती दिखाई दे रही है
IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस में CCTV फुटेज सामने आया, परीक्षा खत्म होने से 20 मिनट पहले का बताया जा रहा फुटेज pic.twitter.com/4iPZ3dYhas
इस दौरान साहिल अपनी बेंच से उठता है और फिर दोबारा बैठ जाता है. इसके बाद भी कुछ समय तक शिक्षक और साहिल के बीच बातचीत जारी रहती है. बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम परीक्षा समाप्त होने से करीब 20 मिनट पहले का है. हालांकि, इस CCTV क्लिप की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. फुटेज में बातचीत का ऑडियो उपलब्ध है या नहीं और शिक्षक-साहिल के बीच वास्तव में क्या बातचीत हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है
इस CCTV फुटेज से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच अब मामले की जांच कर रही एजेंसी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है
* IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोड़े केस* CCTV फुटेज सामने आने का दावा* 18 सितंबर के एग्जाम रूम का बताया जा रहा फुटेज* परीक्षा खत्म होने से 20 मिनट पहले का फुटेज* सबसे आगे की बेंच पर बैठे दिखाई दे रहे साहिल* शिक्षक साहिल के पास आकर बातचीत करते दिखाई दिए* बातचीत के दौरान साहिल बेंच से उठा, फिर बैठा* CCTV की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी
18 सितंबर का ये एग्जामिनेशन हॉल का सीसीटीवी फुटेज है. साहिल इसमें सबसे आगे पहली बेंच पर काली टी शर्ट पहने बैठा है. एग्जाम दोपहर 1 बजे तक थी, आख़िर के 20 मिनटों में क्या हुआ वो इस फुटेज के ज़रिए जाँच एजेंसियां तफ्तीश कर रही हैं. क्लासरूम में तीन पर्यवेक्षक देखे जा सकते हैं. मोबाइल में देखने की कोशिश कर रहा था तभी प्रोफेसर ने उसे चीटिंग करते हुए पकड़ा. और प्रोफेसर को उसने मोबाइल दिया ये तस्वीर में साफ़ दिखाई दे रहा है.जिसके बाद प्रोफेसर ने उसकी आंसर शीट ली और फिर साहिल बेंच से खड़े होकर प्रोफेसर के साथ एग्जामिनेशन हॉल से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है





टिप्पणियाँ 0