बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से सामने आए वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री और…
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से सामने आए वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री और राज्य के पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है, रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए, रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे मामलों के बावजूद बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी रोकथाम नजर नहीं आ रही है, उन्होंने मुख्यमंत्री समेत सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री, सरकार में बैठे लोगों और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें चूड़ियां पहन लेनी चाहिए, उन्होंने जमुई के बाद समस्तीपुर और बांका से सामने आए मामलों का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हालांकि, इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई शुरू की है, जमुई मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारियां की हैं, जबकि समस्तीपुर में वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
मुख्यमंत्री के साथ – साथ बिहार की सरकार में बैठे लोगों और पुलिस – प्रशासन के लोगों को चूड़ियाँ पहन लेनी चाहिए ..पहले जमुई , फिर दरभंगा , उसके बाद समस्तीपुर और अब बांका में हैवानियत की शिकार हुई एक और बेटी, बिहार में केवल कहने को सरकार है , अंतहीन सिलसिला जारी है बहन – बेटियों… pic.twitter.com/pdtGrNCkCD
– 4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये
बांका के मंदार पर्वत से सामने आए वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है, पुलिस के मुताबिक वीडियो 3 जून की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है और पुलिस को इसकी जानकारी 22 सितंबर को मिली। मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
रोहिणी आचार्य ने कहा कि सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, उनके मुताबिक सरकार और प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहले से प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, उन्होंने आरोप लगाया कि घटनाओं के बाद बयान और कार्रवाई की बात होती है, लेकिन अपराध को रोकने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल बने हुए हैं, बिहार में सामने आए इन वायरल वीडियो के बाद महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0