Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी और छात्रा से अभद्र व्यवहार का वीडियो सामन आया है. इंटरनेट पर वीडि…
Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी और छात्रा से अभद्र व्यवहार का वीडियो सामन आया है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है
बता दें कि 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की. इसी दौरान छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया. घटना के दौरान आरोपितों ने कथित तौर पर पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी
पुलिस ने मामले में आरोपितों की पहचान किए जाने की बात कही है. अधिकारियों के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की है
घटना को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन की ओर से मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया






टिप्पणियाँ 0