Jamui Viral Video Controversy:बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई बेरहमी, बदसलूकी और मारपीट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. इस अमानवीय घटना का…
Jamui Viral Video Controversy:बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई बेरहमी, बदसलूकी और मारपीट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. इस अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. सड़क से लेकर सियासी गलियारों तक बयानबाजी का दौर तेज हो चुका है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली और कानून के इकबाल पर तीखे सवाल दाग रहा है. वहीं दूसरी तरफ प्रशासन और सरकार का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है
घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लिया है. विपक्ष का कहना है कि एक छोटी बच्ची के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई है, वह समाज के लिए बेहद शर्मनाक और डरावनी है. नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को समाज के ठेकेदार और मोरल पुलिस समझ बैठे हैं. कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर पहले तो नाबालिग बच्ची के साथ कुकृत्य करते हैं, फिर उसका वीडियो बनाकर खुद ही इंटरनेट पर जारी कर देते हैं
विपक्षी प्रवक्ताओं ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रहार करते हुए कहा कि यह घटना कई दिन पहले की है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. अगर यह वीडियो वायरल नहीं होता, तो शायद यह मामला कभी सामने ही नहीं आता. कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के बयानों पर भी ऐतराज जताया गया, जिसमें वीडियो प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई थी. विपक्ष का तर्क है कि अगर ऐसे मामले सामने नहीं आएंगे, तो समाज को सच कैसे पता चलेगा. विपक्ष ने दावा किया कि राज्य में कमजोर वर्गों और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है






टिप्पणियाँ 0