Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए विवाद, बहस और टकराव दे…
Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए विवाद, बहस और टकराव देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में ईशा रिखी को शो से एविक्ट कर दिया गया. ईशा के बाहर होने के बाद अब बिग बॉस के घर में 14 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. वहीं अब मेकर्स ने अगले एविक्शन की तैयारी भी शुरू कर दी है
वीकेंड का वार में सलमान खान ने जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ की, वहीं कई सदस्यों को उनके रवैये और गेम को लेकर जमकर फटकार भी लगाई. सलमान ने कंटेस्टेंट्स को उनके खेल की कमियां समझाईं और उन्हें गेम में सुधार करने की सलाह दी. अब इसी बीच शो के अगले हफ्ते के नॉमिनेशन की खबर सामने आ गई है. इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि 11 कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की तलवार लटक रही है. तो चलिए आपको बताते हैं उन सभी कंटेस्टेंट्स के नाम
‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी अंदरूनी खबरें शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, इस हफ्ते कुल 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं. इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम का नाम शामिल है. यानी इन 11 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को इस हफ्ते घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है. हालांकि, अभी एविक्शन का अंतिम फैसला वोटिंग और शो में होने वाली आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा
🚨 BREAKING! Except Captain Gullu, Aasif & Arishfa, the ENTIRE HOUSE has been NOMINATED for this week! 😱Who’s getting evicted next
वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते नॉमिनेशन से पूरी तरह सुरक्षित हैं. जानकारी के मुताबिक, घर के मौजूदा कैप्टन गुल्लू के अलावा आसिफ खान और अरिश्फा खान भी इस हफ्ते नॉमिनेशन से बच गए हैं. इन तीनों पर फिलहाल एविक्शन का खतरा नहीं है. ऐसे में अब पूरा फोकस उन 11 कंटेस्टेंट्स पर है, जो इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं. इनमें से किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिलते हैं और किसका सफर खत्म होता है इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा
फिलहाल शो में नॉमिनेशन की पूरी प्रक्रिया को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है. आने वाले एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की घोषणा के साथ-साथ घरवालों के बीच टास्क भी देखने को मिल सकता है. बिग बॉस के घर में होने वाले ये टास्क अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदल देते हैं और गेम को एक नया मोड़ देते हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि इस हफ्ते नॉमिनेट हुए 11 कंटेस्टेंट्स में से कौन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहता है और किस कंटेस्टेंट का ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो जाता है
बता दें कि हाल ही में हुए वीकेंड का वार में ईशा रिखी शो से बाहर हो गई हैं. इससे पहले रोहेद खान का भी एविक्शन हो चुका है. इस तरह 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए शो में अब 14 सदस्य बाकी रह गए हैं. वहीं मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें कैप्टन गुल्लू को एक खास पावर मिलती दिखाई दे रही है. इस पावर का इस्तेमाल करके गुल्लू किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स की एक लाइफलाइन वापस ला सकते हैं. ऐसे में ये पावर किसके लिए फायदेमंद साबित होगी और इसका असर घर के समीकरणों पर क्या पड़ेगा ये देखना दिलचस्प होगा
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: संडे को 'द वन' और 'द पैराडाइज' में से किसने की ज्यादा कमाई? जानें कलेक्शन






टिप्पणियाँ 0