Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

'बिग बॉस 20’ से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, सलमान ने जमकर लगाई काजी की क्लास, तो इधर आम्रपाली ने जीता ये खिताब

🕐 21 Sep 2026, 10:42 am• 4 min padho • Chugal Khor News
'बिग बॉस 20’ से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, सलमान ने जमकर लगाई काजी की क्लास, तो इधर आम्रपाली ने जीता ये खिताब

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Highlights: ‘बिग बॉस 20’ के इस बार के ‘वीकेंड का वार’ में भी खूब धमाल देखने को मिलने वाला है. पिछले एपिसोड में सलमान खान का ऐसा अंदाज देखने को मिला था जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. जी हां, सलमान ने जहां घरवालों को जमकर फटकार लगाई, वहीं ट्रोलर्स को भी अपने अंदाज में जवाब दिया. वहीं संडे का एपिसोड थोड़ा लाइट और एंटरटेनिंग रहा. शो में कई खास मेहमान भी पहुंचे, जिनमें तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारे शामिल हैं

वीकेंड का वार की शुरुआत सलमान खान के खुशनुमा अंदाज में होती है. इसके बाद वो माही और आम्रपाली के बीच चल रही तनातनी पर बात करते हैं. दोनों के बीच चल रही ‘वॉर’ को लेकर घर में एक मजेदार टास्क रखा जाता है. इसमें घरवालों को बताना होता है कि आखिर माही और आम्रपाली में से कौन घर को चला रहा है. इसके लिए उन्हें दोनों की की-रिंग में से किसी एक में रिंग जोड़नी होती है. टास्क में लव आम्रपाली का नाम लेती हैं. इसके बाद रोहैद और आसिफ भी आम्रपाली को घर की कमान संभालने वाला बताते हैं. वहीं अरिश्फा, काजी, उदिति और अमन माही के नाम का चुनाव करते हैं. इसके बाद मेरी कॉम, रीति, गुल्लू, ईशा, कनिका और स्काउट समेत कई घरवाले आम्रपाली का नाम लेते हैं. आखिर में सबसे ज्यादा वोट आम्रपाली को मिलते हैं और वो इस टास्क में जीत जाती हैं. यानी घरवालों की नजर में माही के मुकाबले आम्रपाली को घर की ‘ठकुराइन’ माना जाता है

All ready and prepped for Bhai Ka Vaar today 💪😎Dekhiye #BiggBoss20 ka #WeekendKaVaar, aaj raat 9 baje @JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTv par.#BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/0pYDN9CpwL

इसके बाद सलमान खान ऐसा प्रैंक करते हैं कि कुछ पल के लिए घरवालों की सांसें थम जाती हैं. सलमान अचानक अपना सीना पकड़कर जमीन पर लेट जाते हैं और ऐसा दिखाते हैं जैसे उनके सीने में दर्द हो रहा हो. सलमान को इस तरह देखकर घरवाले घबरा जाते हैं. हालांकि कुछ ही देर में सलमान साफ कर देते हैं कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे. इसके जरिए वो काजी के उस रवैये पर बात करते हैं जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया था. सलमान का ये अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं और काजी को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है

#Salman ne #Qazi ko sikha diya ek zaroori lesson!Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/ha8qmDWrkM

काजी की इस हरकत का खुलासा होने के बाद घरवालों का गुस्सा उन पर फूट पड़ता है. खासतौर पर रीति काजी को जमकर खरी-खोटी सुनाती हैं. दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है और रीति का ऐसा रूप घरवाले पहली बार देखते हैं. हालांकि बाद में घर के ज्यादातर सदस्य काजी को माफ भी कर देते हैं. इसके बावजूद रीति और काजी के बीच की नाराजगी पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आती

वीकेंड का वार को और मजेदार बनाने के लिए सलमान खान शो में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर का स्वागत करते हैं. सलमान घरवालों से दोनों की मुलाकात करवाते हैं. मुनव्वर अपने मजेदार अंदाज में घरवालों के साथ मस्ती करते हैं और माहौल को हल्का बना देते हैं. इसके बाद सोनाली बेंद्रे अपने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ स्टेज पर पहुंचती हैं. अर्जुन बिजलानी, नेहा, राहुल और दिशा भी स्टेज पर नजर आते हैं. सभी अपने शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ को प्रमोट करते हैं. इस दौरान सलमान और सोनाली के बीच भी एक मजेदार गेम देखने को मिलता है

#Salman aur #Sonali ka hua friendship test 👀 Catch #BiggBoss20's #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTv. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/4sJigEcoT1

एपिसोड में आगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होती है. दोनों अपने प्रोजेक्ट ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पहुंचते हैं. दोनों सलमान खान के साथ बातचीत करते हैं और घरवालों से भी मुलाकात करते हैं. इस दौरान तमन्ना काजी की तारीफ करती हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा कनिका की तारीफ करते नजर आते हैं. इसके बाद घर में एक मजेदार गेम खेला जाता है, जिसमें घरवालों को बताना होता है कि किस घरवाले पर कौन सा जानवर सबसे ज्यादा सूट करता है. इस गेम को लेकर घर में खूब मस्ती और हंसी-मजाक देखने को मिलता है

एपिसोड के आखिर में सलमान खान एलिमिनेशन का ऐलान करते हैं. इस हफ्ते आसिफ, स्काउट और रोहैद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड होते हैं. इसके बाद सलमान बताते हैं कि पहले एलिमिनेशन में रोहैद का सफर खत्म हो गया है. रोहैद घर के बाकी सदस्यों से मिलते हैं और सभी को अलविदा कहते हुए ‘बिग बॉस 20’ के घर से बाहर आ जाते हैं. इस तरह वीकेंड का वार एक तरफ जहां मस्ती और स्टार्स की एंट्री से भरपूर रहता है, वहीं दूसरी तरफ रोहैद के एलिमिनेशन से घरवालों को बड़ा झटका भी लगता है

ये भी पढ़ें: Explainer: सलमान खान ने ट्रोलर्स को क्यों दिखाई अपनी बॉडी? कैटरीना से लेकर पैपराजी तक, जानिए बिग बॉस में भाईजान के भड़ने की वजह

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें