Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

भगवा रंग में रंगा हरिद्वार, 3.20 करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर रवाना

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
भगवा रंग में रंगा हरिद्वार, 3.20 करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर रवाना

हरकी पैड़ी से हाईवे तक शिवभक्तों का सैलाब

डाक कांवड़ वाहनों की लंबी कतारें

10 अगस्त की रात तक जारी रहेगी रवानगी

हरिद्वार। कांवड़ मेले के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय हो गई है। शहर से लेकर हाईवे तक हर तरफ भगवा रंग नजर आ रहा है। हरकी पैड़ी, गंगा घाटों और बाजारों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं डाक कांवड़ के चलते हाईवे पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह तक करीब 3 करोड़ 20 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए अभी भी हरिद्वार में मौजूद हैं, जबकि दूसरे राज्यों से कांवड़ वाहनों के आने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने इस बार करीब पांच करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान लगाया है

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर आने वाले कांवड़ वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। हरकी पैड़ी की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शहर की प्रमुख पार्किंग स्थलों में भी बड़ी संख्या में कांवड़ वाहन खड़े हैं। बैरागी कैंप पार्किंग में बड़े डाक कांवड़ वाहनों की भारी संख्या है, जबकि दीनदयाल, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, गौरीशंकर और गड्ढा पार्किंग में छोटे वाहनों की भीड़ है। पार्किंग स्थलों से लगातार कांवड़ वाहनों को बाहर निकाला जा रहा है। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। कोई गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होता दिखाई दिया तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते भी नजर आए। हालांकि प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते शहर को फिलहाल बड़े जाम से बचाए रखा गया है, लेकिन हरकी पैड़ी के आसपास बाजारों में भारी भीड़ बनी हुई है

डाक कांवड़ के लिए अलग-अलग राज्यों से पहुंचे शिवभक्तों ने अपने वाहनों को आकर्षक तरीके से सजाया है। कई वाहनों पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाएं लगाई गई हैं, जबकि डीजे और भक्ति गीतों के साथ कांवड़िए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इससे हाईवे और धर्मनगरी का पूरा माहौल शिवमय नजर आ रहा है। कांवड़ मेले के अंतिम दौर में डाक कांवड़ वाहनों की रवानगी का सिलसिला तेज हो गया है। 10 अगस्त की रात तक डाक कांवड़ वाहनों की रवानगी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में अगले दो दिन भी हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ और हाईवे पर कांवड़ वाहनों का दबाव बना रह सकता है

पिछले वर्ष करीब चार करोड़ कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे थे। इस बार यह आंकड़ा पांच करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसी अनुमान के आधार पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रातभर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें