New Zealand T20I squad : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड ने आज…
New Zealand T20I squad : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड ने आज यानी 23 सितंबर की सुबह-सुबह भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया. इस टीम की कप्तानी एक बार फिर से स्टार ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर करते हुए नजर आएंगे. वहीं इस टीम से एक बड़े खिलाड़ी को बाहर रखा गया है. वो कौन हैं और टीम का स्क्वाड कैसा है, आइए जानते हैं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की हीरो विदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में सात खिलाड़ियों का तेज पेस अटैक शामिल किया गया है. टीम में टिम सीफ़र्ट और फिन एलन जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को रखा गया है. इसके साथ ही 16 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है
Box Office 🍿 Our T20I squad to face India in the five-match Hero VIDA T20I series, Powered by Ai+ Nova Smartphone, starting on Thursday 22 October at Hagley Oval. pic.twitter.com/KIBdZA3LMz
न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस सीरीजी की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगी. इस 12 मैचों के टूर का बेसब्री से फैंस को इंतजार है, जिसमें 5 टी20 मैच, पांच वनडे और दो टेस्ट भी शामिल हैं. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड में स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और पेसमैन एडम मिल्ने को भी शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं
इसके अलावा टीम में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी जैसे अनुभवी टी20I पेस बॉलर्स को मौका मिला है. इनके साथ-साथ युवा ज़ैक फाउल्केस और नाथन स्मिथ की लाइन-अप को मजबूत करते हैं. बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र, जिनका पिछले हफ़्ते एक प्रमोशनल शूट के दौरान दाहिना कंधा खिसक गया था, इस टी20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. रवींद्र के रिहैबिलिटेशन में लगभग छह हफ़्ते लगने की उम्मीद है. वो 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध हो सकते हैं
मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ
NEW ZEALAND T20I SQUAD AGAINST INDIA:Santner (C), Allen, Bracewell, Chapman, Conway, Duffy, Ferguson, Foulkes, Henry, Jacobs, Jamieson, Milne, Daryl, Phillips, Seifert and Nathan Smith. pic.twitter.com/s3O7Spr4xl
ये दोनों टीमें हैगले ओवल में पहला टी20I खेलेंगी, जो मार्च में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद उनका पहला मुकाबला होगा. ब्लैककैप्स के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि इंडिया के साथ सीरीज एक रोमांचक मौका है. वाल्टर ने कहा कि, 'इंडिया का हमारे यहां स्वागत करना और गर्मियों की शुरुआत करना बहुत बढ़िया होगा. इंडिया एक क्वालिटी टीम है और एक चैलेंजिंग विरोधी है. इसलिए कीवी फैंस के सामने अपने ही हालात में उनका सामना करना वाकई रोमांचक है. हमने सुना है कि ज्यादातर गेम सोल्ड-आउट होंगे और इससे कुछ शानदार मौके बन सकते हैं'
यह सीरीज़ स्काई न्यूज़ीलैंड के लिए भी एक नए युग की शुरुआत करती है, क्योंकि वे अगले छह सीजन के लिए नई पार्टनरशिप के तहत NZC के घरेलू इंटरनेशनल मैचों के होस्ट ब्रॉडकास्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं. स्पोर्ट नेशन एक बार फिर इंटरनेशनल समर का फ्री-टू-एयर होस्ट ऑडियो ब्रॉडकास्टर होगा, जिसमें अल्टरनेटिव कमेंट्री कलेक्टिव अपने डिजिटल चैनलों के जरिए न्यूजीलैंड मैचों को कवर करेगा और लाइव स्कोरिंग scoring.nzc.nz पर उपलब्ध होगी






टिप्पणियाँ 0