जमुई छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस कार्रवाई को लेकर पूर्व CM और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी के शासन की तारीफ करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।

Hindi News /

भारत /

बिहार न्यूज /

'आप कहेंगे, सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया, अपने भाइयों को सचेत कर दीजिए वरना...', जमुई छेड़छाड़ कांड पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को घेरा

जमुई छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस कार्रवाई को लेकर पूर्व CM और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी के शासन की तारीफ करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है

2 min read

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस की इस कार्रवाई पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पूर्व CM और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी के शासन की तारीफ करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है

जमुई की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला कर रहे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर थे। बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है

मांझी का तेजस्वी पर तंज

मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “HAM बोलते नहीं, करके दिखलाते हैं। जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी। पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देते हैं। तेजस्वी जी कहते रहे हैं ना कि बिहार-यूपी का हर ‘यादव’ उनका भाई है। तो उन्हीं भाइयों में से कुछ भाइयों ने जमुई में लड़की छेड़कर वीडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके।“

"अब तेजस्वी यादव कहेंगें 'देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया।' मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है। “सम्राट का सुशासन” है भाई…"