Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. अब तक भारत एशियन गेम्स में भारत ने कुल 11 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. आ…

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. अब तक भारत एशियन गेम्स में भारत ने कुल 11 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. आज भारत सुबह-सुबह इंडिया को दो मेडल हासिल हुए. भारत को पहले महिला स्कीट टीम इवेंट में मेडल मिला और फिर भारोत्तोलन में देश को मीराबाई चानू ने मेडल दिलाया. तो आइए जानते हैं कि भारत को किन खिलाड़ियों ने आज मेडल दिलाया और अब तक देश के कितने मेडल हो चुके हैं और किन खिलाड़ियों ने कौन सा मेडल अपने नाम किया है

आज यानी एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या में भी इजाफा हो गया. इन तीनों एथलीटों ने बुधवार को महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है. इसके साथ ही इन तीनों खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है

BRONZE FOR TEAM INDIA! 🇮🇳🥉Asian Games 2026 | Shooting Women’s Skeet Team – FinalThe Indian trio of Parinaaz Dhaliwal (NCoE), Raiza Dhillon (NCoE, Debutant) and Maheshwari Chauhan (Khelo India Athlete) secured the Bronze Medal with a cumulative score of 331.The team… pic.twitter.com/eumRwXgTMs

आज तीन दिनों के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद परिनाज, रजिया और माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन में कुल 331 का स्कोर किया और तीसरा स्थान हासिल किया. चीनी टीम चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू ने 347 के स्कोर के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता

देश को अनंत नरुका, मारियाज अहमद खान और भावतेग सिंह की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. पुरुष स्कीट टीम ने एशियाई खेलों में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता है. भारतीय स्कीट टीम ने फाइनल में कुल 346 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. कुवैत ने 348 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि कतर की टीम 353 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही. वहीं अनंतजीत ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है

🚨 INDIAN MEN’S SKEET TEAM WINS BRONZE MEDAL AT ASIAN GAMES! 🥉- The Trio of Anant Naruka, Mariaj Ahmad Khan & Bhavtegh Singh wins it for IndiaSecond Medal for India in Skeet events 🇮🇳WELL DONE! 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/MdFR1yZ70V

भारत के लिए भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा केटेगरी में भारत की मीराबाई चानू खेल रही हैं. उन्होंने अब तक सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. उनका मुकाबला सुबह 10:00 बजे से चल रहा है. मीराबाई चानू महिलाओं की 49kg स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83,85 और 87 किलो उठाया. वो सभी 3 कोशिशें सफल रहीं और एशियन गेम्स 2026 में स्नैच में तीसरे स्थान पर रहीं हैं. अब क्लीन एंड जर्स में वो धमाकेदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाना चाहेंगी

Mirabai Chanu in Women’s 49kg Snatch83kg ✅85kg ✅87kg ✅All 3 attempts were successful & finished 3rd in Snath at Asian Games 2026!Next is Clean & Jerk for Mirabai Chanu pic.twitter.com/FNt1picMb1

इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने 579-20x के कुल स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल करके 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. लेकिन फाइनल में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर को निराशा हाथ लगी है. वो महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में पोडियम तक नहीं पहुंच सकीं और पांचवें स्थान से बाहर हो गईं. इस इवेंट में साउथ कोरिया की गाउन चू ने 246.3 के स्कोर के साथ एशियाई रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता

STORY | Manu ends 5th in 10m air pistol final; women's team also misses medalDouble Olympic-medallist Manu Bhaker ended fifth in the individual competition as India finished without a medal in the women's 10m air pistol event, missing the team bronze narrowly at the Asian Games… pic.twitter.com/nJRMrByALU

जय मीना ने भारत के लिए इतिहास रचा दिया है. उन्होंने एशियम गेम्स में वो कर दिखाया है, जो मीडिया रिपोर्ट कोई नहीं कर पाया है. वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. जय मीना ने मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हारकर भारत के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एक ऐतिहासिक मेडल बन गया है

History made at Aichi-Nagoya 2026🥳Jay Meena secures a historic Bronze for India after going down to Japan’s Takuya Kurosaka 2-4 in the Men's Singles Semifinal.A landmark medal for India in Soft Tennis at the Asian Games! #AsianGames2026 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/4Q3uFi3BQU

एशियन गेम्स की मडेल टैली में भारतीय दल फिलहाल 1 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है. भारत के नाम अब तक कुल 11 मेडल हो चुके हैं. 2023 एडिशन में भारत कुल 107 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा. ये भारत का एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है