Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

बैंक फ्रॉड केस में PCH Corporation और PCH Retail पर CBI का शिकंजा, हैदराबाद-ओडिशा में छापेमारी

🕐 20 Sep 2026, 11:46 am• 2 min padho • Chugal Khor News
बैंक फ्रॉड केस में PCH Corporation और PCH Retail पर CBI का शिकंजा, हैदराबाद-ओडिशा में छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बैंक फ्रॉड के एक मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. CBI के बैंक सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच (BSFB), बेंगलुरु ने M/s PCH Corporation Ltd और M/s PCH Retail Ltd के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के तहत हैदराबाद और ओडिशा में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया

यह मामला पंजाब नेशनल बैंक (PNB), चेन्नई की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. FIR में दोनों कंपनियों, उनके निदेशकों और कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर वित्तीय अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. CBI के मुताबिक मामले में बैंक को करीब 48.48 करोड़ रुपये का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने का आरोप है

CBI की FIR के अनुसार, आरोपी कंपनियों और उनके निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से लिए गए कर्ज के एवज में हाइपोथिकेटेड यानी बैंक के पास गिरवी रखे गए कारोबारी स्टॉक को कथित तौर पर बिना बैंक को जानकारी दिए बेच दिया. आरोप है कि स्टॉक की बिक्री से प्राप्त रकम को संबंधित लोन अकाउंट के जरिए बैंकिंग चैनल में जमा करने के बजाय अन्य तरीके से इस्तेमाल किया गया. जांच एजेंसी के अनुसार, इस तरह बिक्री से प्राप्त धनराशि को कथित तौर पर डायवर्ट और दुरुपयोग किया गया, जिससे PNB को आर्थिक नुकसान हुआ. CBI ने FIR में इस पूरे मामले को चीटिंग, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक गबन और आपराधिक साजिश से जुड़े अपराधों के रूप में दर्ज किया है

CBI ने 19 सितंबर को हैदराबाद और ओडिशा में कई स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दायरे में PCH Corporation Ltd और PCH Retail Ltd के निदेशकों के आवासीय परिसरों को भी शामिल किया गया.तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. CBI ने जांच से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को बरामद कर जब्त किया है

जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री की अब जांच की जा रही है. CBI का फोकस इस बात का पता लगाने पर है कि कथित तौर पर बैंक की रकम या स्टॉक की बिक्री से प्राप्त धन का डायवर्जन किस तरह किया गया, रकम कहां-कहां ट्रांसफर हुई और इस पूरी कथित साजिश में किन-किन लोगों की क्या भूमिका थी. जांच एजेंसी जब्त डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों के जरिए कंपनियों के वित्तीय लेनदेन, स्टॉक की बिक्री और उससे प्राप्त धनराशि के इस्तेमाल से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. CBI ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें