INDW VS BANW Live Score: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुं…
INDW VS BANW Live Score: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस मैच में भारत को फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप 2026 में बांग्लादेश को धूल चटाकर जीत दर्ज की थी
Sep 20, 2026 13:33 ISTINDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडियाINDW VS BANW Live Score: टीम इंडियाने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. आज (20 सितंबर) दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया. बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का टारगेट दिया था. जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 रनों पर ढेर हो गई
INDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
INDW VS BANW Live Score: टीम इंडियाने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. आज (20 सितंबर) दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया. बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का टारगेट दिया था. जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 रनों पर ढेर हो गई
Sep 20, 2026 13:11 ISTINDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश ने गंवाया 8वां विकेटबांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती दिख रही है. बांग्लादेश को आठवां झटका शर्मिन अख्तर के रूप में लगा है, जिन्हें श्री चरणी की गेंद पर रिचा घोष ने स्टंपिंग कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. शर्मिन 20 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं
INDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश ने गंवाया 8वां विकेट
बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती दिख रही है. बांग्लादेश को आठवां झटका शर्मिन अख्तर के रूप में लगा है, जिन्हें श्री चरणी की गेंद पर रिचा घोष ने स्टंपिंग कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. शर्मिन 20 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं
Sep 20, 2026 12:59 ISTINDW VS BANW Live Score: नंदिनी शर्मा ने बैक टू बैक 2 विकेट लिएनाहिदा अख्तर के रूप में बांग्लादेश की टीम को 6वां झटका लगा. नंदिनी शर्मा ने अपनी ही गेंद पर एक कमाल का कैच लिया और भारत के लिए 6 विकेट लिए. नाहिदा 4 रन बनाकर ही आउट हो गईं. 7वां झटका रुबेया खान के रूप में गिरा, जो शून्य पर ही आउट हो गईं. नंदिनी ने बैक टू बैक 2 गेंदों पर 2 विकेट चटकाकर बांग्लादेश के होश उड़ा दिए
INDW VS BANW Live Score: नंदिनी शर्मा ने बैक टू बैक 2 विकेट लिए
नाहिदा अख्तर के रूप में बांग्लादेश की टीम को 6वां झटका लगा. नंदिनी शर्मा ने अपनी ही गेंद पर एक कमाल का कैच लिया और भारत के लिए 6 विकेट लिए. नाहिदा 4 रन बनाकर ही आउट हो गईं. 7वां झटका रुबेया खान के रूप में गिरा, जो शून्य पर ही आउट हो गईं. नंदिनी ने बैक टू बैक 2 गेंदों पर 2 विकेट चटकाकर बांग्लादेश के होश उड़ा दिए
Sep 20, 2026 12:42 ISTINDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटकाशोरना अख्तर के रूप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को चौथा झटका लगा है. शोरना 8 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुईं. श्रेयांका पाटिल की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने कैच लपका और शोरना की पारी पर फुल स्टॉप लगाया
INDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका
शोरना अख्तर के रूप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को चौथा झटका लगा है. शोरना 8 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुईं. श्रेयांका पाटिल की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने कैच लपका और शोरना की पारी पर फुल स्टॉप लगाया
Sep 20, 2026 12:39 ISTINDW VS BANW Live Score: कप्तान निगार सुल्ताना 9 रन बनाकर हुईं आउटभारतीय क्रिकेट टीम को तीसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई. 9 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहीं कप्तान और विकेटकीपर निगार सुल्ताना श्री चरणी की गेंद पर क्रांति गौड़ के हाथों में कैच थमा बैठीं और पवेलियन लौट गईं
INDW VS BANW Live Score: कप्तान निगार सुल्ताना 9 रन बनाकर हुईं आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई. 9 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहीं कप्तान और विकेटकीपर निगार सुल्ताना श्री चरणी की गेंद पर क्रांति गौड़ के हाथों में कैच थमा बैठीं और पवेलियन लौट गईं
Sep 20, 2026 12:24 ISTINDW VS BANW Live Score: शोभना मोस्तरी के रूप में बांग्लादेश को लगा दूसरा झटकाबांग्लादेश क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल मैच में दूसरा झटका शोभना मोस्तरी के रूप में लगा. शोभना 7 गेंद पर 4 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर भारती फूलमाली को अपना कैच थमा बैठीं. टीम का स्कोर 9/2 हो गया
INDW VS BANW Live Score: शोभना मोस्तरी के रूप में बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल मैच में दूसरा झटका शोभना मोस्तरी के रूप में लगा. शोभना 7 गेंद पर 4 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर भारती फूलमाली को अपना कैच थमा बैठीं. टीम का स्कोर 9/2 हो गया
Sep 20, 2026 12:22 ISTINDW VS BANW Live Score: भारत को मिली पहली सफलताभारत के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज जुवैरिया फिरदौस के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गईं
INDW VS BANW Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
भारत के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज जुवैरिया फिरदौस के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गईं
Sep 20, 2026 12:13 ISTINDW VS BANW Live Score: 196 रनों का बचाव करने उतरा भारतएशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है. अब भारत के गेंदबाजों के कंधों पर जिम्मेदारी है कि वह बांग्लादेश की टीम को कितने रन पर रोक पाते हैं
INDW VS BANW Live Score: 196 रनों का बचाव करने उतरा भारत
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है. अब भारत के गेंदबाजों के कंधों पर जिम्मेदारी है कि वह बांग्लादेश की टीम को कितने रन पर रोक पाते हैं
Sep 20, 2026 12:01 ISTINDW VS BANW Live Score: भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्यशेफाली वर्मा के शतक की बदौलत बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और बांग्लादेश को 196 रनों का लक्ष्य दिया. अब भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने मैदान पर उतरेंगे
INDW VS BANW Live Score: भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य
शेफाली वर्मा के शतक की बदौलत बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और बांग्लादेश को 196 रनों का लक्ष्य दिया. अब भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने मैदान पर उतरेंगे
Sep 20, 2026 12:00 ISTINDW VS BANW Live Score: शेफाली वर्मा ने लगाया शतकबांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगा दिया है. शेफाली ने 49 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 3 चौके लगाए
INDW VS BANW Live Score: शेफाली वर्मा ने लगाया शतक
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगा दिया है. शेफाली ने 49 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 3 चौके लगाए
Sep 20, 2026 11:14 ISTINDW VS BANW Live Score: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहासबांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की और इसी के साथ वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि हासिल की है.🚨 𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓 🚨@mandhana_smriti is now the leading run-getter in Women's T20I history 🫡👏Updates ▶️ | #AsianGamespic.twitter.com/kmj5gWqFiy — BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
INDW VS BANW Live Score: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की और इसी के साथ वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि हासिल की है
🚨 𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓 🚨@mandhana_smriti is now the leading run-getter in Women's T20I history 🫡👏Updates ▶️ | #AsianGamespic.twitter.com/kmj5gWqFiy
Sep 20, 2026 11:12 ISTINDW VS BANW Live Score: भारत को लगा दूसरा झटकाINDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है. गुनालन कमालिनी 3 रन (10 गेंद) बनाकर आउट हुईं. 9 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 86 रन है
INDW VS BANW Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
INDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है. गुनालन कमालिनी 3 रन (10 गेंद) बनाकर आउट हुईं. 9 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 86 रन है
Sep 20, 2026 11:02 ISTINDW VS BANW Live Score: तूफानी पारी खेलकर आउट हुईं स्मृति मंधानाINDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली. वह 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं. मंधाना को नाहिदा अख्तर ने पवेलियन भेजा. पावरप्ले की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है
INDW VS BANW Live Score: तूफानी पारी खेलकर आउट हुईं स्मृति मंधाना
INDW VS BANW Live Score: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली. वह 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं. मंधाना को नाहिदा अख्तर ने पवेलियन भेजा. पावरप्ले की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है
Sep 20, 2026 10:56 ISTINDW VS BANW Live Score: स्मृति-शेफाली ने टीम इंडिया को दिलाई तूफानी शुरूआतINDW VS BANW Live Score: टॉस जीतने के बाद भारत ने अपनी पारी की शुरुआत की. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर5 ओवर में 61 रन ठोके. मंधाना 37 रन और शेफाली 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं
INDW VS BANW Live Score: स्मृति-शेफाली ने टीम इंडिया को दिलाई तूफानी शुरूआत
INDW VS BANW Live Score: टॉस जीतने के बाद भारत ने अपनी पारी की शुरुआत की. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर5 ओवर में 61 रन ठोके. मंधाना 37 रन और शेफाली 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं
Sep 20, 2026 10:32 ISTINDW VS BANW Live Score: ओपनिंग करने आईं शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने मैदान पर आईं. ये दोनों बल्लेबाज पूरी कोशिश करेंगी कि बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाएं, ताकि भारत एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा सके
INDW VS BANW Live Score: ओपनिंग करने आईं शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने मैदान पर आईं. ये दोनों बल्लेबाज पूरी कोशिश करेंगी कि बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाएं, ताकि भारत एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा सके
Sep 20, 2026 10:14 ISTINDW VS BANW Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11बांग्लादेश क्रिकेट महिला : दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातूनभारतीय क्रिकेट टीम महिला : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
INDW VS BANW Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेश क्रिकेट महिला : दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून
भारतीय क्रिकेट टीम महिला : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
Sep 20, 2026 10:06 ISTINDW VS BANW Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजीएशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अब बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी
INDW VS BANW Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अब बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी
Sep 20, 2026 09:37 ISTINDW VS BANW Live Score: कहां लाइव देख सकेंगे मैच?एशियन गेम्स 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इसे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबला सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा
INDW VS BANW Live Score: कहां लाइव देख सकेंगे मैच
एशियन गेम्स 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इसे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबला सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा
Sep 20, 2026 09:25 ISTINDW VS BANW Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?एशियन गेम्स 2026 में आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 10 बजे मैदान पर आएंगी
INDW VS BANW Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच
एशियन गेम्स 2026 में आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 10 बजे मैदान पर आएंगी





