ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के एक अहम द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया है. यह टापू बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के बीच स्थित है. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की तरह इस रा…
यमन से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, ईरान समर्थित हूती ग्रुप के लड़ाके लाल सागर के एक अहम द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया है
बीबीसी न्यूज़ के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में स्थित पेरीम द्वीप को अपने नियंत्रण में ले लिया है. इस द्वीप को मय्युन भी कहा जाता है
एएफ़पी समाचार एजेंसी का भी कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों और एक स्थानीय सरकारी अधिकारी के अनुसार, हूतियों ने पेरीम द्वीप पर "कब्ज़ा कर लिया है."
इस अधिकारी ने एएफ़पी को बताया, "सरकारी बलों के कल मय्युन (पेरिम) द्वीप से पीछे हटने के बाद, सशस्त्र हूती लड़ाकों की नावें वहां पहुंच गईं."
पेरिम द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को दो हिस्सों में बाँटता है. यह उस व्यापारिक मार्ग का दक्षिणी प्रवेश द्वार है, जो एशिया और यूरोप को जोड़ता है
हूतियों ने कहा है कि वे इंटरनेशनल शिपिंग के लिए कोई ख़तरा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सऊदी अरब के जहाज़ों को निशाना बनाने की अपनी धमकी दोहराई है
हूतियों के एक प्रवक्ता ने कहा है कि वे एक 'बड़े पैमाने के सैन्य अभियान' चलाएंगे
अमेरिका और इसराइल के युद्ध के कारण होर्मुज़ स्ट्रेट प्रभावी रूप से बंद होने के बाद से सऊदी अरब तेल निर्यात के लिए लाल सागर पर निर्भर रहा है
ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची ने अमेरिकी नेवी के एक अफ़सर की क्यों तारीफ़ की
बांग्लादेश ने कहा- ब्रिक्स में भारत ने तारिक़ रहमान को पीएम की हैसियत से नहीं बुलाया
हिंदू मंदिरों के पैसे के प्रबंधन पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने जारी किए निर्देश
सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने मक्का समझौते पर उठाए सवाल
इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर माइग्रेशन के अनुसार, पिछले हफ़्ते लड़ाई तेज़ होने के बाद से यमन में कम से कम 46,000 लोग विस्थापित हुए हैं
लाल सागर के पास सऊदी तेल पाइपलाइन पर धुएं का गुबार
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि कल सऊदी अरब की अबक़ैक-यानबू तेल पाइपलाइन के 109 किलोमीटर लंबे हिस्से में कई जगह आग लगी थी. यह पाइपलाइन खाड़ी और लाल सागर को जोड़ती है
बीबीसी वेरिफ़ाई की ओर से जाँची गई यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की तस्वीरों में मदीना से लगभग 72 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक पंपिंग स्टेशन के आसपास काले धुएँ का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है
आग का पता लगाने वाले नासा के सॉफ़्टवेयर फ़र्म्स के डेटा में भी गुरुवार शाम पाइपलाइन के आठ जगहों पर गर्मी से जुड़ी असामान्य गतिविधियां दिखाई दीं
इनमें से एक जगह उसी पंपिंग स्टेशन की है
सऊदी अरब इस पाइपलाइन का इस्तेमाल होर्मुज़ के रास्ते तेल निर्यात के विकल्प के तौर पर करता है
फ़रवरी में ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज़ स्ट्रेट में आवाजाही बुरी तरह बाधित रही है
सैटेलाइट तस्वीरों से यह बताना संभव नहीं है कि धुएं का गुबार उठने की सटीक वजह क्या थी या कितना नुक़सान हुआ है
लेकिन सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी पाइपलाइन को नुक़सान पहुंचता है, तो आगे के असर को कम करने के लिए सिक्युरिटी सिस्टम के ज़रिए वाल्व बंद हो जाते हैं
इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से में पाइपलाइन को दूसरी दिशा में भेजकर फ्लेयर के रूप में जलाया जाता है
सऊदी तेल निर्यात पर पड़ सकता है असर
अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान लंबे समय तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के प्रभावी रूप से बंद रहने के बाद, सऊदी अरब ने अपने तेल निर्यात को लाल सागर तक पहुँचाने के लिए ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का रुख़ किया था
इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब इस पाइपलाइन के ज़रिए अपने कच्चे तेल के निर्यात का 70 फ़ीसदी तक हिस्सा खाड़ी से लाल सागर के यानबू बंदरगाह की ओर भेज रहा था
इस पाइपलाइन के ज़रिए सऊदी अरब लाल सागर के बाब अल-मंदेब से दक्षिण की ओर जाते हुए एशिया तक तेल भेजने में सक्षम रहा है
अब हूती पेरिम द्वीप तक पहुँच गए हैं, इससे सऊदी तेल निर्यात प्रभावित हो सकता है





