Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

अशोक अकादमी, क्लच स्क्वाड, एबीए हूपर्स विजेता, स्विश स्क्वाड को डबल खिताब

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
अशोक अकादमी, क्लच स्क्वाड, एबीए हूपर्स विजेता, स्विश स्क्वाड को डबल खिताब

3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1

लखनऊ, 10 अगस्त 2026। एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में आयोजित 3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 में विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों के साथ चैंपियनों का फैसला हो गया।अंडर-14 बालक वर्ग में अशोक अकादमी, अंडर-17 बालक वर्ग में क्लच स्क्वाड, अंडर-19 बालक वर्ग में एबीए हूपर्स, अंडर-17 बालिका वर्ग में स्विश और अंडर-19 बालिका वर्ग में स्विश स्क्वाड 2.0 ने खिताब अपने नाम किया

स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में सुपर गोल्डन लीग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 35 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कई मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।लीग के फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में अशोक अकादमी ने कांटे की टक्कर में अल्फा हूपर्स को 14–13 से हराया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में अशोक अकादमी ने नाइटमेयर को 11-4 से जबकि अल्फा हूपर्स ने एसटीपी को 15-14 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई

अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में क्लच स्क्वाड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अशोक अकादमी को 17–8 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में क्लच स्क्वाड ने एबीए को 5-3 से और अशोक अकादमी ने टीएसजेड को 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में एबीए हूपर्स ने वास्तेगुना हुईया को 22–14 से हराकर चैंपियन बना। इससे पूर्व सेमीफाइनल में वास्तेगुना हुईया ने एएफएस को 19-17 से और एबीए हूपर्स ने वेलोसिटी को 22-18 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।अंडर-17 बालिका वर्ग में स्विश स्क्वाड ने बैंटर गर्ल्स को 7-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में भी स्विश स्क्वाड विजेता रही जिसने ट्रिपल थ्रेट्स को 7-3 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती

समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव के साथ सिद्धांत श्रीवास्तव, रिदम थापा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें