Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल, बिहार MLC चुनाव में नीतीश कुमार की बढ़ेगी चुनौती -

🕐 04 Sep 2026, 12:41 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल, बिहार MLC चुनाव में नीतीश कुमार की बढ़ेगी चुनौती -

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है, इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह के एक ऐलान ने पार्टी के भीतर नई चर्चा छेड़ दी है, अनंत सिंह ने आगामी MLC चुनाव में डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की बात कही है, उन्होंने साफ किया कि वह JDU के मौजूदा विधान परिषद सदस्य और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का समर्थन नहीं करेंगे।

अनंत सिंह ने कहा कि वह उसी का साथ देंगे जो उनके साथ खड़ा रहेगा। उनके मुताबिक, विधानसभा के 26 क्षेत्रों में उनके जो समर्थक हैं, वे सभी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में काम करेंगे, अनंत सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, खास तौर पर इसलिए क्योंकि डॉ. अनुज सिंह पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

अनंत सिंह का यह ऐलान ऐसे समय आया है जब बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, नीरज कुमार फिलहाल पटना स्नातक सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं, वहीं, डॉ. अनुज सिंह चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस राजनीतिक दल के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे, ऐसे में अनंत सिंह द्वारा अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अनंत सिंह ने दावा किया है कि उनके समर्थक 26 विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. अनुज सिंह के साथ खड़े होंगे, अगर यह समर्थन जमीनी स्तर पर वोट में तब्दील होता है, तो इसका असर पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले पर पड़ सकता है हालांकि, विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह के समर्थन का वास्तविक असर कितना होगा, यह चुनाव के दौरान सामने आएगा।

अनंत सिंह के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या JDU के भीतर सबकुछ ठीक चल रहा है? एक तरफ पार्टी नीरज कुमार को पटना स्नातक सीट से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, वहीं पार्टी के ही विधायक द्वारा उनके विरोधी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बन गई है फिलहाल, यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि JDU नेतृत्व अनंत सिंह के इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देता है और पार्टी के भीतर इस घटनाक्रम को किस तरह संभाला जाता है।

बिहार में नवंबर 2026 में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की स्थिति फिलहाल मजबूत मानी जाती है, क्योंकि वह इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं हालांकि, डॉ. अनुज सिंह की संभावित उम्मीदवारी और अब अनंत सिंह के समर्थन के ऐलान ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है, अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि अनुज सिंह किस पार्टी के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरते हैं और अनंत सिंह के समर्थकों की सक्रियता का नीरज कुमार के खिलाफ चुनावी मुकाबले पर कितना असर पड़ता है।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें