Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

अंडर-14 बालिका में जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब…3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले तय

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
अंडर-14 बालिका में जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब…3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले तय

लखनऊ, पायनियर ।एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में चल रही 3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले तय हो गए

स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में सुपर गोल्डन लीग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 35 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया

अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अशोक अकादमी ने नाइटमेयर को 11-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में अल्फा हूपर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में एसटीपी को 15-14 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में क्लच स्क्वाड ने एबीए को 5-3 से पराजित किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में अशोक अकादमी ने टीएसजेड को 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वास्तेगुना हुईया ने एएफएस को कड़े मुकाबले में 19-17 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एबीए हूपर्स ने वेलोसिटी को 22-18 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में जयपुरिया वॉरियर्स ने एकतरफा मुकाबले में स्काईलार्क अकादमी को 6-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया

दूसरे दिन के कार्यक्रम में मनोज बाजपेयी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ खेल प्रमोटर अमित पांडे और खेल प्रमोटर अवनीश विद्यार्थी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय, निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने के साथ उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सिद्धांत श्रीवास्तव, रिदम थापा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें