अमेठी में गुरु रविदास की भव्य कलश यात्रा! समरसता और भाईचारे का दिया बड़ा संदेश

गौरीगंज (अमेठी): भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की भव्य कलश यात्रा का आयोजनमन चंगा तो कठौती में गंगा! आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘गौरीगंज ग्रामीण मण्डल’ के विभिन्न स्थानों पर पूज्य गुरु रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और अखंड मानवता के कल्याणकारी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के पावन संकल्प के साथ एक भव्य ‘कलश यात्रा’ निकाली गई। आस्था, अटूट श्रद्धा और सामाजिक एकता के त्रिवेणी रंग से ओत-प्रोत इस दिव्य यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर पूज्य गुरुदेव के चरणों में शीश नवाया
इस अलौकिक उत्सव ने पूरे क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जामय बना दिया है।सांगठनिक गरिमा एवं मुख्य अतिथि:कलश यात्रा और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष श्री अजय सिंह गौर जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम प्रसाद मिश्र जी, जिला मंत्री श्री संतोष द्विवेदी जी, मण्डल अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी एवं श्री सोनू तिवारी जी सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ जी ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनका संदेश समाज में ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर आपसी समरसता और भाईचारा स्थापित करने की शक्ति देता है। भाजपा संगठन गुरुदेव के इसी अंत्योदय और सामाजिक एकता के संकल्प को लेकर जन-जन के बीच निरंतर कार्य कर रहा है
Raman Pandey/Ankit Pandey Amethi
स्रोत: The Hindi Pioneer
