Ameesha Patel on Bollywood Female Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जी हां, वो अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करती हैं औ…

Ameesha Patel on Bollywood Female Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जी हां, वो अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करती हैं और उनके सवालों के जवाब देती हैं. साथ ही साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं. इसी बीच हाल ही में अमीषा ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की टीम और उनके खर्चों को लेकर अपनी राय रखी. अमीषा पटेल ने खासतौर पर उस स्थिति पर सवाल उठाया, जब किसी फिल्म के प्रमोशन या दूसरे कामों के दौरान एक्ट्रेस के साथ मौजूद बड़ी टीम का खर्च प्रोड्यूसर उठाता है. हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया

many female actresses are in denial of their stardom 😝their enterouge during film promotions which comes at the cost of the producers are bigger then their day 1 collection 😁hope they have the same enterouge in their regular life minus a producer paying for it😝😝😝

दरअसल, एक फैन ने अमीषा पटेल से पूछा कि क्या प्रोड्यूसर के खर्च पर स्टार्स का बड़ी टीम के साथ घूमना सही है? इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा ने कहा कि कुछ फीमेल एक्ट्रेसेस शायद अपने स्टारडम को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. अमीषा ने कहा कि फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई बार एक्ट्रेसेस की टीम का खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं और कुछ मामलों में ये खर्च फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी स्टार को रोजमर्रा की जिंदगी में भी इतनी बड़ी टीम की जरूरत है, तो उसे उसका खर्च खुद उठाना चाहिए. हालांकि, अमीषा ने अपने जवाब में किसी खास एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया

View this post on Instagram

अमीषा पटेल से एक अन्य फैन ने उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया. फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने हाल ही में कोई नई फिल्म साइन की है. इसके जवाब में अमीषा ने कहा कि वो ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जिनमें रिलीज से पहले ही ‘एक के साथ एक फ्री’ जैसे ऑफर दिए जाएं और टिकट की कीमत 99 रुपये रखी जाए. उनका कहना था कि वो कुछ सालों में एक बार ‘गदर’ जैसी फिल्म करना पसंद करेंगी, बजाय इसके कि ऐसी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद करें जिनसे वो संतुष्ट नहीं हैं. अमीषा ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर दोबारा धमाल मचाने का उनका वक्त जल्द आएगा

View this post on Instagram A post shared by Fasih Shahid (@fasih_shahid)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में नजर आई थीं. हालांकि, उनकी पिछली बड़ी सफल फिल्मों की बात करें तो ‘गदर 2’ का नाम सबसे पहले आता है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ में अमीषा ने एक बार फिर सकीना का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे. ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसके बाद से फैंस अमीषा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है

ये भी पढ़ें: 'जब वी मेट' नहीं करना चाहती थीं Kareena Kapoor, फिर कैसे बदला उनका मन? जानें दिलचस्प किस्सा