Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

🕐 23 Sep 2026, 10:51 am• 3 min padho • Chugal Khor News
Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Guru-Mangal Yuti 2026: सितंबर के महीने में मंगल अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं और फिर 12 नवंबर को इसी राशि में गोचर भी करने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, 31 अक्टूबर तक उच्च के गुरु भी कर्क राशि में मंगल के साथ मौजूद रहेंगे. गुरु-मंगल की इस युति से मंगल के नीचत्व का समापन होगा और अत्यंत शुभ नीचभंग राजयोग का निर्माण होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से देखे तो इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियों को इससे बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे और धनलाभ भी होगा. गुरु-मंगल की युति से इन्हें करियर में तरक्की मिलेगी. आइए जानते हैं इनका विस्तृत राशिफल

वृषभ राशि वाले लोगों को मंगल- गुरु की युति से बनने वाले नीचभंग राजयोग से बेहद शुभ परिणाम मिलने वाले हैं. इन्हें सफलता मिलेगी और नए-नए संपर्कों से लाभ मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी. मनचाही नौकरी मिलने के पूरे संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान यात्राएं भी लाभकारी साबित होंगी. किसी भी नए काम में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है

कन्या राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में मंगल-गुरु युति से वरदान प्राप्त होगा. जी हां, ये समय इनके लिए किसी वरदान से कम भी नहीं है क्योंकि इस खगोलिय घटना से इन्हें अपनी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही लाभ के भी अच्छे अवसर मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं. अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलने वाले हैं

धनु राशि के लोगों को भी मंगल-गुरु की युति और उससे निर्मित नीचभंग राजयोग से लाभ मिलने वाला है. इन्हें कोई शुभ संकेत प्राप्त होगा. इनके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. इस राशि के छात्रों को भी पढ़ाई में सफलता मिलने वाली है. वहीं, जो स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें भी अच्छा फल प्राप्त होता दिख रहा है

इस राशि के जातकों को भी अक्टूबर में बन रहे इस नीचभंग योग का लाभ होगा. इस महीने कुंभ राशि वाले लोग अपने करियर में एक नया बूस्ट देखेंगे. इन्हें सफलता मिलेगी. व्यापारियों को धंधा बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे, जो लाभ भी देंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में भई सही परिणाम मिलने वाला है. आप लोगों का समय काफी अनुकूल रहेगा और सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, गुरु और मंगल दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं. गुरु जहां ज्ञान, विस्तार, धन और भाग्य का कारक है, वहीं मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम से जुड़ा ग्रह माना जाता है. ऐसे में कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति का प्रभाव जातकों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. खासतौर पर नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है

इस अवधि में कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होने के योग बन सकते हैं. वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार के विस्तार के लिए नए संपर्क और प्रस्ताव मिल सकते हैं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें