Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

आत्मदाह के प्रयास और दिनभर हंगामे के बाद धनवंतरी अस्पताल की ओटी सील

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
आत्मदाह के प्रयास और दिनभर हंगामे के बाद धनवंतरी अस्पताल की ओटी सील

एफआईआर के बाद भी कार्रवाई न होने से भड़के परिजन

डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना, प्रशासन ने दिया दो दिन में अन्य कार्रवाई का भरोसा

अदनान खान। पीलीभीत

धनवंतरी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में सोमवार को दिनभर हंगामा हुआ। कार्रवाई की मांग को लेकर मृतका के परिजन डीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ परिजन पेट्रोल लेकर आत्मदाह के प्रयास करने दौड़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर तीन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर बुलाना पड़ा। लगातार विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात धन्वंतरी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया। प्रशासन ने परिजनों को अस्पताल के खिलाफ अन्य कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के महाराणा रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी पूनम उर्फ पदमा अवस्थी (53) के दाहिने हाथ में फैक्चर हुआ था। परिजनों के अनुसार, उनका धन्वंतरि अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही और दवा की अधिक मात्रा दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में मृतका के पुत्र अनुराग अवस्थी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डॉ अक्षय पांडेय और डॉ उपेंद्र नाथ मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अस्पताल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई न होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता गया। उनका आरोप था कि अस्पताल का संचालन जारी रहने से मामले से जुड़े साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है

अस्पताल सील कराने की मांग पर डीएम कार्यालय के बाहर धरना

सोमवार को मृतका के परिजन अस्पताल सील कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और सीएमओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत के दौरान मामला गरमा गया। इसी बीच कुछ परिजन पेट्रोल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने दौड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल रोक लिया और पेट्रोल की बोतल कब्जे में ले ली। पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की होने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया। तीन थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन अस्पताल सील होने तक धरना जारी रखने पर अड़े रहे

दिनभर नारेबाजी से गूंजता रहा डीएम कार्यालय परिसर

धरने के दौरान परिजनों और उनके समर्थकों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीएमओ और ‘जिला प्रशासन के खिलाफ परिजनों ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया । परिजनों का कहना था कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अस्पताल खुला रहने से उन्हें कार्रवाई को लेकर संशय था

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर सील की ओटी

लगातार विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम धनवंतरी हॉस्पिटल पहुंची। टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। ओटी सील होने के बाद परिजनों ने अन्य कार्रवाई की मांग उठाई। प्रशासन ने उन्हें दो दिन में शेष कार्रवाई का भरोसा दिया है

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें