मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ दीप जलाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है
युवा मोदी जी के 'राष्ट्र प्रथम' और विकसित भारत दृष्टिकोण से प्रेरणा लें
युवाओं को मोदी जी के दृढ़ संकल्प से प्रेरित होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहिए
युवा पूरी क्षमता से मेहनत करें तो सपनों को पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद
- आगामी बजट में आएगा युवा बजट, युवाओं ने साझा किए सुझाव
जयपुर, सितंबर 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत युवा बजट पर युवाओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।





