ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक बेहद ही रोमांचक और सांस रोक देने वाला मैच देखने को मिला. तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिय…
ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक बेहद ही रोमांचक और सांस रोक देने वाला मैच देखने को मिला. तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हरा दिया है. इस बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 272 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर में 1 गेंद शेष रहते हासिल किया. इस करीबी जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाते हुए जिम्बाब्वे का उसके घर में क्लीन स्वीप कर दिया है
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 271 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. मेजबान टीम के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार पारी खेली और सिर्फ 72 गेंदों में 81 रन बना दिए. उनके अलावा क्रेग एर्विन ने 59 रन और इनोसेंट काइया ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट हासिल किए
जिम्बाब्वे के दिए 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही, जब सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इंग्लिस की इस पारी की बदौलत एक समय ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन उनके आउट होते ही मैच का पासा पूरी तरह पलट गया
Hundred by Matt Renshaw in 1st ODI ✅Hundred by Travis Head in 2nd ODI ✅Hundred by Josh Inglis in 3rd ODI ✅Australia is building a good core in ODI leading into the 2027 Cricket World Cup 🔥 pic.twitter.com/gZAMOiy7A4
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए ऑस्ट्रेलिया के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया. इवांस ने 47 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को हार की कगार पर ला खड़ा किया. 9 विकेट गिर जाने के बाद मैच पूरी तरह जिम्बाब्वे के पक्ष में झुक चुका था और ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी
WHAT A GAME 👏Ellis and Johnson are Australia's heroes as they score 27 off 27 to beat Zimbabwe nine down!Zampa played a great hand too after Inglis' outstanding century gave them a chance▶️ pic.twitter.com/yv4Co7sIeD
आखिरी पलों में गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले नाथन एलिस ने बल्ले से वो कर दिखाया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एलिस ने दबाव के क्षणों में अपना आपा नहीं खोया और 44 गेंदों में 36 रनों की जुझारू पारी खेली.इसके बाद उन्होंने 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जरूरी रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से चमत्कारी जीत दिला दी. जिम्बाब्वे की टीम जीत के इतने करीब आकर भी सीरीज में अपनी साख बचाने से चूक गई
🚨 AUSTRALIA DEFEATED ZIMBABWE BY JUST 1 WICKET 🥶- Nathan Ellis is the hero with bat & ball, What a victory, Cricket World Cup champions for a reason in the big stage.A Mad victory for Australia. pic.twitter.com/L8jHtN8ZBZ




टिप्पणियाँ 0