Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि…

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं. ऐसे में आज मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों को लाभ होने वाला है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 07:06 बजे तक रहेगा और इसके बाद श्रवण नक्षत्र का संचार होने वाला है. आज योगों की बात करें तो अतिगंड योग शाम 04:29 बजे तक रहेगा, जिसके बाद सुकर्मा योग का दिव्य संयोग बन रहा है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है और मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा

सावधानी- एकाग्र होकर काम करेंउपाय- सूर्य देव की आराधना करेंशुभ अंक- 1लक रंग- लाललक मीटर- 7

2.वृषभ राशिइस राशि के लोगों को आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. आज समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करेंउपाय- सफेद वस्त्र दान करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- नीलालक मीटर- 8

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की आज धन की स्थिति अच्छी होगी, रुका हुआ धन मिलेगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में शुभ कार्य होगा. रोजगार के अवसर मिलेंगे औरमाली हालत अच्छी होगी

सावधानी- सोच सकारात्मक रखेंउपाय- गाय को हरा चारा खिलाएंशुभ अंक- 6शुभ रंग- सी ग्रीनलक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. आज बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा औररोग और शत्रु परास्त होंगे.षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे

सावधानी- आलस्य से दूर रहेंउपाय- जरूरतमंदों की मदद करेंशुभ अंक- 8शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8

5.सिंह राशिसिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. साथ ही आज आपके लिएदूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंसोच समझकर काम करेंउपाय- सूर्य देव की पूजा करेंशुभ अंक- 5शुभ रंग- मैरूनलक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएंउपाय- गणेश जी की आराधना करेंपंचमेवा की खीर से हवन करेंशुभ अंक- 6शुभ रंग- हरालक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखेंउपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएंसफेद वस्त्र का दान करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- नीलालक मीटर- 78.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं. पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. आज माली स्थिति में सुधार होगा. आज नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य होगा

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंखान-पान में सावधानी बरतेंउपाय- हनुमान जी की पूजा करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज देश विदेश की यात्रा का योग है. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा

सावधानी- अधिक खर्च से बचेंउपाय- बंदरों को केला खिलाएंशुभ अंक- 4शुभ रंग- हरालक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. माली हालत अच्छी होगी

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करेंउपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएंशुभ अंक- 4शुभ रंग- हल्का ग्रेलक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा सभी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे और छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है

सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लेंउपाय- हनुमान जी की पूजा करेंशुभ अंक- 6शुभ रंग- हरालक मीटर- 6

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा

सावधानी- आलस्य से दूर रहेंउपाय- पीला वस्त्र दान करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- पिंकलक मीटर- 7

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है..हनुमान जी की पूजा न केवल शारीरिक और मानसिक शक्ति देती है, बल्कि जीवन की हर समस्या का समाधान भी करती है.अगर आप भी अपने जीवन में रुकावटें महसूस कर रहे हैं तो छोटे छोटे उपाय कर अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं

सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं...ऐास करने से आपको शनि दोष से राहत मिलेगी, भय और नकारात्मक ऊर्जा से आपकी रक्षा होगी

कम से कम 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें..ऐसा करने से शनिऔर मंगल से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है..और जातक के अंदर आत्मबल, साहस और सकारात्मक सोच बढ़ती है

हनुमान मंदिर में जाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं...ऐसा करने से जीवन की बाधाएँ और परेशानियाँ धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है

जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करें...हनुमान जयंती जैसे पवित्र दिन पर भोजन और वस्त्र दान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है...दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है. दूसरों की मदद करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है

शाम के समय सुंदरकांड का पाठ सुनना अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि किसी को भय या नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती हो तो हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है