Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज यानी 21 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज स…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज यानी 21 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज सोमवार के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06:02 मिनट पर होगा. आज नक्षत्रों की बात करें तो उत्तराषाढा पूर्ण रात्रि तक रहने वाला है. वहीं, आज योग की बात करें तो शोभन योग और अतिगण्ड योग रहने वाला है. आज सोमवार के दिन शिव जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से

1.मेष राशि

आज मेष राशि के लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा. आज इन लोगों की व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और इन्हें तनाव से मुक्ती मिलेगी. आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा औरलोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करेंउपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करेंकेसर का तिलक लगाएंशुभ अंक- 8शुभ रंग- ताम्रलक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन किसी पर आंख बंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए. आज आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी. आज पिता से विवाद हो सकता है

सावधानी- बड़ों की बात मानेंउपाय- चंद्रमा को अर्घ्य देंऊं नमः शिवाय का जप करेंशुभ अंक- 7शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. आज आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मिथुन राशि के जातकों की आज विवाह की चर्चा सफल होगी. आज वाहन और मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है

सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएंउपाय- गणेश जी की आराधना करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग - हरालक मीटर- 9

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा और इन्हे जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे औरभवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करेंउपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएंसफेद वस्त्र का दान करेंशुभ अंक- 4शुभ रंग- आसमानीलक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है

सावधानी- तेज गति में गाड़ी नहीं चलाएंउपाय- केसर का तिलक लगाएंलाल रंग का कपड़ा दान करेंशुभ अंक- 5शुभ रंग- लाललक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन नए कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए. आज इन्हें संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे और नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है

सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करेंउपाय- गाय को हरा चारा खिलाएंशुभ अंक- 3शुभ रंग- सी ग्रीनलक मीटर- 7

7.तुला राशि

इस राशि के लोगों को आज अपने यश तथा कीर्ति में वृद्धि मिलेगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन हो सकता है औरविदेश यात्रा कर सकते हैं. आज अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे

सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहेंउपाय- भगवान शिव की आराधना करेंशुभ अंक- 5शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अचानक बड़ा धन खर्च हो सकता है और कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है और आज विवाद से दूर रहें और पारिवारिक क्लेश हो सकता है

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें उपाय- बंदरों को केला खिलाएंशुभ अंक- 6शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों के आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा और महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा

सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतेंउपाय- ॐ श्रीं श्रीये नम: का जप करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग- पीलालक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और शेयर में निवेश करने से बचना चाहिए. आज जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा

सावधानी- आलस्य का परित्याग करेंउपाय- काला कंबल दान करेंशुभ अंक- 4शुभ रंग- हरालक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे और अधिकारी से विवाद हो सकता है. आज धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी और मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं

सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करेंउपाय- गरीबों की मदद करेंसरसों का तेल दान करेंशुभ अंक- 4शुभ रंग- कालालक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज के दिन कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें

सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहेंउपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8

आज सोमवार है यानी भोलेनाथ की आराधना का दिन. अगर सोमवार को आप सच्चे मन से शिव जी की पूजा और व्रत करते हैं, तो फिर आप पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहेगा. इस दिन आप कुछ खास तरह का उपाय कर सकते हैं

अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो फिर आप सोमवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं. इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और धन संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी

सोमवार के दिन आप शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर सकते हैं. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे, सुख-शांति और बरकत आएगी. आप 41 सोमवार का व्रत करते हैं, तो फिर जीवन में बदलाव आपको महसूस होने लगेगा

अगर आप नौकरी में किसी तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं तो फिर शिवलिंग पर शहद की धार बनाकर अर्पित कर सकते हैं. इससे आपको काम-काज में तरक्की मिलेगी

कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सोमवार के दिन बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल से शिवलिंग को अभिषेक करिए. इससे आपके कामकाज में सुधार हो सकता है

अगर आप घर में हो रहे क्लेश को दूर करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर बेलपत्र अर्पित करिए और एक कटोरी चावल का दान करने से भी आपके जीवन में तरक्की बनी रहेगी. इससे घर का वातावरण खुशनुमा होगा