Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

आज भोलेनाथ पर चढ़ेगा गंगाजल, कांवड़ियों ने सुनाई राह की मुश्किलें

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
आज भोलेनाथ पर चढ़ेगा गंगाजल, कांवड़ियों ने सुनाई राह की मुश्किलें

फरीदाबाद -हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़िए गंगाजल लेकर फरीदाबाद पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से लौटे शिवभक्तों ने बताया कि आस्था के आगे रास्ते की मुश्किलें छोटी जरूर पड़ गईं, लेकिन खराब और कठिन कांवड़ मार्ग के कारण कई स्थानों पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा

कांवड़ियों ने बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा किए जाने से उनका उत्साह बढ़ा, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में खराब रास्तों के कारण चलने में काफी दिक्कत हुई। उनका कहना था कि जो दूरी सामान्य तौर पर करीब 10 दिन में पूरी होनी चाहिए, उसे खराब रास्तों के कारण 15 से 20 दिन तक लग रहे हैं

शिवभक्तों ने सरकार से मांग की कि कांवड़ मार्गों को चलने योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार रास्तों को बेहतर कर दे तो कांवड़ियों की यात्रा अधिक सुगम होगी और वे सरकार का दिल से धन्यवाद करेंगे। कांवड़ियों ने कहा कि यात्रा में परेशानी जरूर हुई, लेकिन भोलेनाथ की आस्था और विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी

मंदिरों में स्थापित करेंगे प्रतिमाएं

इस बार कई कांवड़िए अपने साथ भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाएं भी लेकर फरीदाबाद पहुंचे हैं। उनका कहना है कि यात्रा पूरी होने के बाद इन प्रतिमाओं को अपने-अपने गांवों के मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। शिवभक्तों के अनुसार गंगाजल और भगवान शिव की प्रतिमा लेकर गांव लौटना उनके लिए बेहद भावुक और सौभाग्य का क्षण है

जलाभिषेक को लेकर पुलिस अलर्ट

जलाभिषेक को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर आम लोगों का आवागमन बंद कर इसे कांवड़ियों के लिए रखा गया है। हाईवे के कटों, आगरा नहर और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को जलाभिषेक तक पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी

Report-कविता

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें