IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 सितंबर) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 सितंबर) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, क्योंकि जुलाई 2026 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे. दोनों दिग्गजों को देखने के लिए फैंस स्टेडियम पहुंच रहे हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन की तैयारी के लिहाज से इन मुकाबलों को महत्वपूर्ण मान रही होगी. वहीं, भारतीय टीम के लिए यह सीरीज अगले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करने का मौका होगी. तो चलिए जानते हैं पहले वनडे से जुड़ी सारी बातें
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा. मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा
MATCH DAYINDIA vs WEST INDIES 1ST ODI 27 SEP 20262:00 PMThe Sports Hub, Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram #INDvsWI #TeamIndia #ODI #Thiruvananthapuram #WestIndies @BCCI @windiescricket pic.twitter.com/r0cqN0olvH
बीते एक दिन से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. ऐसे में फैंस की नजर तिरुवनंतपुरम के मौसम पर भी है. ऐक्यूवेदर (AccuWeather) की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार (27 सितंबर) को बारिश की संभावना बनी हुई है. दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बारिश की संभावना करीब 43 से 51 प्रतिशत तक बताई गई है. हालांकि, मैच शुरू होने के बाद बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी. दोपहर 2 बजे मैच के समय बारिश की संभावना करीब 15 प्रतिशत बताई गई है. ऐसे में फैंस के लिए राहत की खबर है और मुकाबले में बारिश के कारण बड़ी रुकावट की संभावना कम है
Greenfield stadium pitch report, Trivandrum weather report for IND vs WI 1st ODI, 2026.#INDvsWI #WeatherReport #TeamIndia
तिरुवनंतपुरम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है. लेकिन बल्लेबाज के क्रीज पर टिक जाने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है. पिच पर हल्की घास रहने की उम्मीद है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ सकती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 247 रन है. 280 से 300 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा सकता है. बाउंड्री करीब 65 से 70 मीटर की रहने की उम्मीद है. ऐसे में बड़े शॉट लगाना आसान हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा. मैच का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में होगा. इसके अलावा मुकाबला Jio Hotstar की ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देखा जा सकता है
भारतीय टीम:- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर
वेस्टइंडीज:- शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 64 मैचों में जीत मिली है. दो मुकाबले टाई रहे और चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला





टिप्पणियाँ 0