Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन यानी 30 सितंबर 2026 को बुधवार के दिन सभी राशियों पर गणपति भगवान की…

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन यानी 30 सितंबर 2026 को बुधवार के दिन सभी राशियों पर गणपति भगवान की कृपा बरसने वाली है. आज सुबह चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और फिर दोपहर 01:13 मिनट तक वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए, कुछ राशियों के लिए आज के दिन जिस काम में रुकावट महसूस होगी, वहीं कार्य शाम तक पूरा हो जाएगा. आज के दिन भरणी नक्षत्र का प्रभाव 7:36 तक रहेगा और फिर कृत्तिका नक्षत्र पर शुरू होगा. इसके बाद गुरु का कर्क राशि में, शुक्र और बुध तुला राशि में रहेंगे. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल 30 सितंबर 2026

1.मेष

मेष राशि के लोगों को आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. रोग और शत्रु परास्त होंगे और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. आज चतुर्दिक लाभ होगा और व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि तथा वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है

सावधानी- कटू भाषा से परहेज करेंउपाय- लाल वस्तु का दान करेंऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करेंशुभ अंक-1शुभ रंग-लाललक मीटर-7

2.वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार में खुशहाली रहेगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. आज के दिन आपके धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज तीर्थाटन, देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है

सावधानी- परिवार को समय देंउपाय- गणेश जी की आराधना करेंशुभ अंक-2शुभ रंग- आसमानीलक मीटर-7

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज करियर को लेकर समय उत्तम है. आज आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखेंउपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएंगणेश जी को दूर्वा अर्पित करेंशुभ अंक- 6शुभ रंग- सी ग्रीनलक मीटर- 8

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है. आज आप लोगों को नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं और माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है

सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटेंउपाय- सफेद वस्तु का दान करेंशुभ अंक- 4शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 9

5.सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन रोग, चोट से बचने की जरूरत है. आज के दिननकारात्मक सोच से दूर रहें और माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे और परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से धन लाभ हो सकता है

सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहेंउपाय- सूर्य देव की पूजा करेंशुभ अंक-5शुभ रंग-केसरियालक मीटर-8

6.कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और भूमि और भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखेंउपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करेंशुभ अंक-6शुभ रंग-हरालक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज इन लोगों को रोजगार में लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी. आज के दिन विदेश से धन लाभ हो सकता है. आज के दिन भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है

सावधानी- विवादों से दूर रहेंउपाय- शिवजी की पूजा करेंऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करेंशुभ अंक-2शुभ रंग-हरालक मीटर-7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों आज चौतरफा धन लाभ होगा और परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. भाई-बहन का सुख मिलेगा और व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंउपाय- हनुमान जी की पूजा करेंशुभ अंक-6शुभ रंग-केसरियालक मीटर-8

9.धनु

धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. आज के दिन लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. आज के दिन आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें. नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें

सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंउपाय- पीली वस्तु का दान करेंऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करेंशुभ अंक-8शुभ रंग-पीलालक मीटर-8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन आप लोगों को तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. आज के दिन घर में नए मेहमान आ सकते हैं. आज रोग और शत्रु पराजित होंगे

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचेंउपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएंशुभ अंक- 8शुभ रंग- हरालक मीटर- 7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे और इन लोगों कीअध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. आज आप लोगों को स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. आज के दिन षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करेंउपाय-बजरंग बाण का पाठ करेंऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करेंशुभ अंक-7शुभ रंग- सफेदलक मीटर-7

12.मीन

मीन राशि के लोगों को आज के दिन कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपनी छवि को लेकर सचेत रहें और बेवजह यात्रा करने से बचें. आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी

सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न देंउपाय- पीली वस्तु का दान करेंऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करेंशुभ अंक-9शुभ रंग-पीलालक मीटर-9

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)