Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज द…
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज द्वितीया तिथि शाम 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और फिर तृतीया तिथि शुरू होगी. आज योगों की बात करें तो ध्रुव योग सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और फिर व्याघात योग शुरू हो रहा है. आज रेवती नक्षत्र सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और फिर अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का समय सर्वोत्तम चल रहा है. पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और माता पिता का सुख मिलेगा. आज रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा और दूर देश की यात्रा होगी. आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन आपके कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे
सावधानी- एकाग्र होकर काम करेंउपाय- लाल चंदन का तिलक करेंलाल वस्तु का दान करेंशुभ अंक- 9लक रंग- केसरियालक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंउपाय- सफेद वस्त्र का दान करेंशुभ अंक- 8शुभ रंग- हरालक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
आज के दिन मिथुन राशि के लोगों के साथ शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचेंउपाय- पक्षियों को दाना खिलाएंशुभ अंक- 2शुभ रंग- ग्रीनलक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज आप लोगों को बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएंउपाय- पांच अन्न दान करेंशुभ अंक- 8शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 9
5.सिंह राशि
इस राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं और साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंउपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करेंशुभ अंक- 8शुभ रंग- गोल्डनलक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधनों से लाभ होगा. आज विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज इन्हें संतान सुख मिल सकता है और छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएंउपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करेंशुभ अंक- 6शुभ रंग- बैंगनीलक मीटर- 9
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. आज इनके सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज माली हालत में सुधार होगा औरमान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज इनके परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है
सावधानी- सकारात्मक सोच रखेंउपाय- चींटियों को आटा खिलाएंशुभ अंक- 7शुभ रंग- नीलालक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा और भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा
सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखेंउपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र देंशुभ अंक- 1शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन कई साधनों से धन लाभ होगा, चोट चपेट से बचे रहें. विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं और रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं
सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतेंउपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगाशुभ अंक- 5शुभ रंग- नारंगीलक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना होगा. आज के दिन आपको विवादों से बचें और मध्यम मार्ग अपनाएं, भूमि भवन खरीद सकते हैं. आज संतान लाभ हो सकता है और यात्रा तथा तीर्थाटन से लाभ होगा. रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे
सावधानी- अधिक खर्च से बचेंउपाय- अनाज दान करेंशुभ अंक -4शुभ रंग- नीलालक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिमन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आजनए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज जमीन और मकान का सुख मिलेगा
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लेंहेल्थ पर विशेष ध्यान रखेंउपाय- असहाय की मदद करेंशुभ अंक- 8शुभ रंग- ब्राउनलक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख का योग बन रहा है. आज के दिन आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है
सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करेंउपाय- मंदिर में फल दान करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- पीलालक मीटर- 8





टिप्पणियाँ 0