देहरादून। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र की तारीख तय हो गई है। आगामी 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सदन की कार्य…

देहरादून। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र की तारीख तय हो गई है। आगामी 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र के सुचारु संचालन को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब तक 31 विधायकों की ओर से करीब 426 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। ऐसे में सत्र के दौरान प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय आगामी सत्र के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इन सवालों के माध्यम से सरकार से विभिन्न विषयों पर जवाब मांगे जाएंगे।विधायकों को अपनी बात रखने का मिलेगा अवसरविधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करना उनकी जिम्मेदारी है। उनकी प्राथमिकता है कि प्रत्येक सदस्य को सदन में अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की अवधि और आयोजन स्थल तय करने का अधिकार सरकार के पास है, जबकि सदन की कार्यवाही का संचालन विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

जनहित के मुद्दों पर रहेगी नजर27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सत्र में विधायकों की ओर से पूछे गए करीब 426 सवाल चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। इन प्रश्नों के जरिए प्रदेश की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और नीतिगत विषयों पर सरकार से जवाब मांगे जाने की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र पर टिकी हैं। सत्र के दौरान सदन में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता है और सरकार विधायकों के सवालों पर क्या जवाब देती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।