Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

10वें दीपोत्सव पर दो दिन अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, रामलला की नगरी में भव्य आयोजनों में होंगे शामिल -

🕐 08 Nov 2026, 07:40 am• 2 min padho • Chugal Khor News
10वें दीपोत्सव पर दो दिन अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, रामलला की नगरी में भव्य आयोजनों में होंगे शामिल -

रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार और रविवार को दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के स्वागत, राजतिलक, पुष्पवर्षा और दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अयोध्या में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे रामकथा पार्क के निकट बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह दीपोत्सव की भव्य झांकियों का अवलोकन करेंगे और रथ खींचने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ रामनगरी में पुष्पवर्षा करेंगे। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीनों स्वरूपों का राजतिलक करेंगे। इस अवसर पर वह संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और आमजन के बीच उपस्थित रहकर उन्हें संबोधित भी करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचकर मां सरयू की आरती करेंगे और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीपों की रोशनी से जगमगाती राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए भगवान श्रीराम की जीवनगाथा का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रोन शो और लेजर शो के माध्यम से रामनगरी के आसमान को आकर्षक रंगों और रोशनी से सजाया जाएगा।दीपोत्सव के दौरान सरयू पुल पर हरित आतिशबाजी का विशेष आयोजन होगा। मुख्यमंत्री इस भव्य नजारे का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद वह रामकथा पार्क पहुंचकर रामलीला का आनंद लेंगे। रात्रि विश्राम सरयू अतिथि गृह में प्रस्तावित है। दो दिवसीय दीपोत्सव के जरिए अयोध्या एक बार फिर अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भव्य स्वरूप में प्रस्तुत करेगी। दीपों की जगमगाहट, सरयू आरती, रामलीला और आधुनिक तकनीक से सजे कार्यक्रमों के बीच पूरी रामनगरी राममय नजर आएगी।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें